कराेना वायरस काे लेकर जिला प्रशासन को जारी किए गए आदेशों के तहत लॉकडाउन का अलेवा क्षेत्र में पूरी तरह असर देखा गया। अलेवा व नगूरां में दुकान बंद होने के बाद पूरी तरह लॉकडाउन रहा। अलेवा व नगूरां में मेडिकल स्टोर व पेट्रोल पंप खुले होने के बाद दिनभर एक भी दुकानदार द्वारा दुकान नहीं खोली गई। गांवों के लोगों द्वारा सरकार द्वारा महामारी से बचाव के लिए दी गई हिदायतों का सहयोग करते हुए ग्रामीण घरों में ही बैठे रहे।
अलेवा अाैर नगूरां से गुजरने वाली किसी भी सड़क पर निजी के अलावा किसी रोडवेज, निजी बस व मैक्सी कैब की आवा-जावी नहीं देखी गई। दुकानें बंद होने के कारण कस्बे की मार्केट भी वीरान पड़ी रही। इसके अलावा क्षेत्र में खुले शराब के ठेके भी बंद दिखाई दिए। अलेवा थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ गांवों में गश्त करते हुए निगरानी कर रहे थे। क्षेत्र में किसी भी ग्रामीण के बाहर न होने के बाद खुले पेट्रोल पंपों पर ही वाहन चालक तेल डलवाते नजर नहीं आए। ग्रामीणों का कहना है कि काेराेना वायरस से देश को बचाने के लिए सभी देशवासी सरकार का सहयोग कर इस महामारी को भगाने में सरकार के साथ हैं।
अलेवा. अलेवा में सरकार की घर पर ही रहने की दी हिदायतों के बाद बंद पड़ी दुकानें व वीरान दिखाई देती सड़क।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39lzSqR
via IFTTT