टूंडला का में युवक के साथ मारपीट कर लुटेरों ने बाइक व 13 हजार रुपए छीने


फिरोजपुर झिरका| पुन्हाना थाना क्षेत्र के गांव टूंडलाका में एक युवक के साथ मारपीट करने तथा रुपए व बाइक को छीनकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई ओमवीर ने बताया कि पीड़ित शाकिर निवासी लुहिंगाकला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह पुन्हाना बाजार से सामान की खरीददारी करके अपने गांव लुंहिगाकलां को वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में टूंडलाका गांव के पास नशे में धुत दो आरोपियों ने बाइक को रोकने का इशारा किया। बाइक रुकने के बाद तभी आरोपियों के अन्य तीन साथी भी उसी समय मौके पर आ गए। आते ही सभी ने पीड़ित शाकिर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिन्होंने पीड़ित के पास से 13 हजार रुपए तथा बाइक को छीन लिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WEVxI4
via IFTTT