पुलिस ने दुकानों को कराया बंद


कोराना वायरस से बचाव के मद्देनजर पुलिस ने नगूरां मुख्य बस स्टैंड पर दुकानें बंद करवाई। नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी की टीम द्वारा करियाना, दवा, सब्जियों व दूध की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को बंद कराया गया। पुलिस ने जनता कर्फ्यू की तरह ही हर रोज दुकानों को बंद रखने और आम आदमी को घरों में रहने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।

नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि सभी को चाहिए की मुसीबत के इस दौर में एक दूसरे की मदद करें। कोरोना महामारी को लेकर अभी शुरुआत है। कम से कम आने वाली 31 मार्च तक भीड़ से बचना चाहिए। हैंडवॉश व साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक हाथों को अच्छी तरह से धोना चाहिए। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dv3oha
via IFTTT