इन दिनों जिले में लॉकआउट है। ऐसे में एक ओर जहां आम लोगों की सभी गतिविधियों पर रोक लगी हुई है, वहीं मौके का लाभ उठाने के लिए चोर सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला गांव लोहसिंघानी में देखने को मिला है। गांव के मिडिल स्कूल से चोर 4 कमरों के ताले तोड़कर उसमें से लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। इस मामले की शिकायत निबोट चौकी में दे दी गई है। सोहना थाना प्रभारी सत्येंद्र ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पुलिस मौके पर जाकर मामले की जांच कर रही है। गांव लोहसिंघानी के सरकारी मिडिल स्कूल में बीती रात चोरों ने 4 कमरों के ताले तोड़कर उसमें दो एलसीडी, गैस सिलेंडर, मिड डे मील के बर्तन व अन्य सामान चुरा लिया। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने स्कूल में से लाखों रुपए का सामान चोरी किया है। चोरों ने सभी कमरों के पहले ताले तोड़े व उसके बाद कमरे में लगाई गई दो बड़ी एलसीडी सहित अन्य सामान को भी चुराकर ले गए। स्कूल के स्वीपर ने यह सूचना स्कूल के प्रिंसिपल को दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ah7mZ3
via IFTTT