उचाना | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घोघड़िया में कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि उसके पास मंगलवार को स्कूल के चौकीदार मेवा सिंह का फोन आया कि स्कूल की कंप्यूटर लैब का ताला टूटा हुआ है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वो स्कूल पहुंचे। कंप्यूटर लैब में जाकर देखा तो चोराें द्वारा यहां से पांच कंप्यूटर सहित अन्य सामान चोरी किया हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ambwPe
via IFTTT