मेवात में लॉक डाउन की घोषणा के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने लोगों से हाथ जोड़कर घर में रहने की अपील की। जरूरत के अनुसार पुलिस ने सख्त रवैया भी अपनाया। बाहरी लोगों का आना-जाना बंद करने के लिए पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया। शहर व क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर पुलिस ने रोक लगाने का किया प्रयास। लेकिन लोगों के सामने पुलिस की नहीं चल पाई। हांलाकि मेवात से लगते राजस्थान बॉर्डर पर व गांव खोरी कलां तथा शहर में पुलिस नाके स्थापित किए हुए थे। बॉर्डर पर हरियाणा से राजस्थान व राजस्थान से हरियाणा किसी भी वाहन को नहीं आने जाने दिया जा रहा था। लॉकडाउन के चलते रोगी व अन्य जरूरी कार्य से इधर-उधर जाने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लॉकडाउन के चलते शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर नोटिस भेजे
नगरपालिका जेई संजय उप्पल ने बताया कि मंगलवार को लॉकडाउन के चलते शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर नोटिस भेजे गए हैं कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इसलिए आदेश दिए जाते हैं कि संचालित मंदिर व मस्जिद तथा धार्मिक स्थल में आमजन के प्रवेश को तुंरत प्रभाव से बंद कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ सरकार के आदेशों की अवहेलना व नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते शहर में कर्फ्यू लगाने की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है। तुरंत प्रभाव से सभी कार्रवाई पूरी कर ली जाएं, ताकि कर्फ्यू लगने पर किसी समस्या से दो-चार न होना पड़े। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर कार्रवाई चालू कर कर्मचारियों के पास बनाए जा रहे हैं। उन्होंने अंदेशा जताया कि मंगलवार रात को कभी भी कर्फ्यू की घोषणा हो सकती है।
शहर की कई समाजसेवी संस्थाओं ने वितरित किए मास्क व सेनिटाइजर
फिरोजपुर झिरका में नोबेल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब सामजिक संस्थाएं भी आगे आ रही है। शहर के समाज सेवी लोगों को करोना वायरस के प्रति जहां लोगों को जागरूक कर रहे हैं वही मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर रहे हैं। मंगलवार को भी शहर के अनेक स्थानों पर समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा मास्क व सेनेटाइजर वितरण किए गए। समाजसेवी आकिब जावेद ने बताया कि 31 मार्च तक किए गए लॉक डाउन में लोगों को अपने ही घर में रहने की हिदायत दी गई है। और अपने घर से बाहर ना निकले ना निकलने के लिए कहा गया है। इमरजेंसी में अगर घर से निकलना भी पड़े तो मास्क लगाएं और अपना सामान खरीद कर तुरंत अपने घर वापस जाएं। किसी भी जगह पर जमावड़ा ना लगाएं और इस मुहिम में प्रशासन का साथ दें उन्होंने बताया कि आज करोना वायरस को देखते हुए लोगों को मास्क व र सेनेटाइजर वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोग सेनेटाइजर खरीदने में समर्थ नहीं हैं वे गर्म पानी में फिटकरी को डालकर उसे ठंडा करके एक शीशी में रखें दो से चार बूंद अपने हाथों पर टपकाएं ताकि हमारे हाथों में किसी भी प्रकार का कीटाणु ना रहे।
कोरोना की रोकथाम के लिए पालिका ने शहर में कराया सेनिटाइजेशन
उधर, फिरोजपुर झिरका में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पालिका प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नगर पालिका के तमाम कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते नजर आए। ये कर्मचारी सुबह पांच बजे से देर शाम तक शहर को स्वच्छ और वायरस मुक्त बनाने में जुटे दिखाई दिए। पालिका प्रशासन ने इस संक्रमण की रोकथाम के लिए शहर के चारों ओर से स्प्रे इत्यादि भी कराया। जिससे की इस महामारी से लोगों को बचाया जा सके। इसके अलावा पालिका प्रशासन ने लोगों को इस खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पोस्टर, होर्डिंग इत्यादि लगाकर उन्हें जागरुक करने का काम किया। कोरोना वायरस देश के कई इलाकों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इस बीमारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।
चेताया: सरकार के आदेशों की अवहेलना पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी
भास्कर न्यूज | नूंह
एसडीएम प्रदीप अहलावत व डीएसपी अनिल कुमार ने मंगलवार को नूंह शहर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुरुप लॉकडाउन के तहत कुछ लोग ही जरुरी कार्य के लिए घर से बाहर आए। जिला प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य के मध्य नजर घरों में रहने के लिए जागरुक कर रहा है। जिले में इस कार्य के लिए नगरपालिका, पुलिस व लोक संपर्क विभाग द्वारा मुनादी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वही गांवों में चौकीदारों द्वारा मुनादी का कार्य किया जा रहा है ताकि लोग कोरोना से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें इन सभी बातों की जानकारी दी जा रही है। एसडीएम व डीएसपी ने सभी चौहारों पर स्वयं खड़े होकर लोगों को इस बारे जागरुक किया कि केवल जरुरी कार्य से जाने वाले जैसे बीमार व्यक्ति, आवश्यक सेवाओं वाले ही घर से बाहर निकले बाकि सभी लोग अपने घरों में ही रहें ताकि कोरोना की रोकथाम हो सकें।
फिरोजपुर झिरका, वायरस रोधी दवा का छिड़काव करता हुआ नगर पालिका कर्मचारी।
सड़कों पर घूम रहे वाहन चालकों को घर रहने की सलाह दे रही पुलिस
नूंह शहरी क्षेत्र में लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं। इस संक्रमण से बचने व रोकथाम के प्रति लगातार जागरूक भी कर रहे हैं, लेकिन अभी भी कई लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और सड़कों पर घूम रहे हैं। हरियाणा के सभी जिले लॉक डाउन होने के बाद मंगलवार को नूंह जिला पुलिस भी सड़कों पर घूम रहे लोगों को घर पर रहने के बारे में जागरूक करती दिखाई दी। सड़कों पर गुजरने वाले वाहन चालकों रोकते हुए उन्हें घर वापस भेज रहे है। वहीं अभी भी कई लोग व वाहन चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे और बिना कारण इधर उधर घूम रहे है। मंगलवार को नूंह सीआईए पुलिस अनाज मंडी में आने जाने वाले लोगों को घर रहने के प्रति जागरूक करती नजर आई। लोगों को कोरोना वायरस के घातक परिणामों के बारे में भी बताती रही।
}समाजसेवी संस्थाएं खुद आगे आकर लोगों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित कर रही हैं
मेवात में बढ़ी सख्ती } बाॅर्डर पर निगरानी कड़ी करते हुए हरियाणा से राजस्थान व राजस्थान से हरियाणा के लिए किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया जा रहा
फिरोजपुर झिरका. महिलाओं को सेनिटाइजर बांटते समाजसेवी संस्था के लोग।
तावडू, खोरीकलां पुलिस हरियाणा से राजस्थान जा रहे लोगों को बैरिकेट लगाकर सख्ती से रोक रही है।
एसडीएम और डीएसपी ने शहर का दौरा कर लोगों से घर में रहने की अपील की
नूंह. शहर का एसडीएम प्रदीप अहलावत व डीएसपी अनिल कुमार शहर का जायजा लेते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bpOYxb
via IFTTT