संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्जकर शव को पोस्टमार्टम करा की इत्तफाकिया कार्रवाई

अलेवा गांव की चहल पट्टी में सोमवार को लगभग 34 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर पति को लटका देख प|ी ने शोर मचा दिया, शोर सुनकर आसपास के घरों के लोगों ने व्यक्ति को फंदे से उतारकर जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल कराए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के पिता के बयान दर्जकर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस को दिए बयान में अलेवा की चहल पट्टी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि लगभग 34 वर्षीय बेटे बलराज की प|ी के साथ कहासुनी रहती थी। इसी को लेकर बेटा पिछले कई दिनों से मानसिक तौर से परेशान रहता था। मानसिक परेशानी के कारण बलराज ने सोमवार को कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जांचकर्ता एचसी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपकर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xYUqIP
via IFTTT