रोजकामेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आटा व महरका गांव में दोनों जगहों पर अलग- अलग शव मिले। दो शव मिलने से गांव सहित आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पाकर रोजकामेव थाना एसएचओ अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए शवों को कब्जे में लेकर नूंह सीएचसी के शवगृह में पहुंचाया। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है। एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे आटा गांव से फोन आया कि गांव के मुर्गा फार्म के पास एक अज्ञात शव पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे। वहीं इस बारे में सूचना देने वाले आटा गांव के जगदीश उर्फ जग्गी पुत्र बनेसिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त शव शिकायतकर्ता के खेतों में पड़ा मिला। शव मिलने वाले युवक की उम्र करीब 30 वर्ष की है। वहीं कुछ समय बाद दूसरा शव गांव इंडरी पंचायत के गांव रोजकामेव के पास गुरज रहे केएमपी एक्सप्रेस वे समीप से बरामद हुआ। दूसरे शव के व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uy1eVE
via IFTTT