बीएसएनएल कर्मियों को घर से ही काम करने की छूट


अम्बाला | कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए पोस्ट ऑफिस के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भी रोजाना स्टाफ वर्किंग में 50 प्रतिशत की कमी की है। हालांकि जरूरत पड़ने पर कर्मचारी को ऑफिस बुलाया जा सकता है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने कर्मचारियों को घर से भी काम करने की छूट दी है।

इस संबंध में मंगलवार को अम्बाला एसएसए के महाप्रबंधक प्रेम सिंह की अध्यक्षता में अन्य अधिकारियों की बैठक हुई थी। बीएसएनएल में डीजीएम संजीव जैन ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव ही इलाज है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dwKzdN
via IFTTT