बलियाली के पंच सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव स्थित सामल कुंड जोहड़ पर कुछ व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की है ताकि जोहड़ रूपी विरासत को बचाया जा सके।
पंच रामकुमार, राजेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, रामनिवास, जयबीर, श्यामलाल आदि ने बताया कि उनके गांव के बस स्टैंड के नजदीक सामल कुंड जोहड़ है। गांव के कुछ लोग इस जोहड़ के किनारे अवैध कब्जे करने में लगे हुए हैं। इससे इस जोहड़ का अस्तित्व खतरे में है। सरकार भी जोहड़ों के सरंक्षण के लिए कार्य कर रही है। अगर यहां के लोग ऐसे ही इन जोहड़ों के नजदीक अवैध कब्जे करते रहे तो इन जोहड़ों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस बारे में शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1pdVx
via IFTTT