बड़दू जोगी में मुख्य रास्ते पर जलभराव से ग्रामीणों को प्रतिदिन परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए दैनिक भास्कर की ओर से इस समस्या को दाे फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब ग्रामीणों ने गली का निर्माण कार्य शुरू होने पर दैनिक भास्कर का धन्यवाद किया।
गौरतलब होगा कि बड़दू जोगी के मुख्य रास्ते में जलभराव होने से ग्रामीणों का आने जाने का रास्ता बाधित हो रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की निकासी की मांग की थी। दूषित पानी की उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। इसके अलावा शिव मंदिर में भी प्रतिदिन ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। दैनिक भास्कर की ओर से प्रकाशित समाचार पर प्रशासन हरकत में आया और गली का निर्माण कार्य सरपंच द्वारा शुरू करवा दिया गया है। ग्रामीणों ने गली निर्माण कार्य शुरू होने पर दैनिक भास्कर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संजय जोगी, राकेश तंवर, शिव कुमार, राम सिंह, हवा सिंह, चंद्रभान, सिंटू, रवि कुमार, नौरंग व मनोज आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QjFLOJ
via IFTTT