13 संदिग्ध भर्ती अभी एक वेंटिलेटर की सुविधा, 6 की डिमांड भेजी

सिविल अस्पताल में अन्य मरीजों की सेहत का ध्यान रखते हुए अस्पताल प्रशासन अब मुरारी लाल रासीवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज को एचडीयू (हाई डिमांड यूनिट) कोविड-19 में तबदील हो चुका है। बुधवार तक इसमें 13 संदिग्धों को एडमिट किया जा चुका है। बुधवार को रहमान के संपर्क में आए 16 लोगों के सेंपल लेकर पीजीआई रोहतक जांच के लिए भेज दिए हैं। अभी तक जिले से 83 सेंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 50 की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। एक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।

सिविल अस्पताल प्रशासन ने सिविल अस्पताल में आने वाले अन्य मरीजों की सेहत का ध्यान रखते हुए मुरारी लाल रासीवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज को एचडीयू (हाई डिमांड यूनिट) कोविड-19 में संदिग्धों को एडमिट करने का कार्य शुरू कर दिया है। यहां कुल 60 बैड लगाए गए हैं। अभी एक वेंटिलेटर की सुविधा है। 6 की डिमांड भेजी हुई है। आक्सीजन का पूरा प्रबंध किया जा चुका है। जिले में कोरोना वायरस को लेकर क्वारेंटाइन में रखे गए 928 लोगों को सर्विलेंस का समय पूरा हो चुका है। अब 133 लोग हाेम क्वारेंटाइन में हैं।

16 लोगों को किया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

गांव हिंडोल का जमाती रहमान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही जिला प्रशासन काफी सतर्क है। उसके 4 परिजनों के साथ साथ उसके संपर्क में आए 16 लोगों को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। सभी के सेंपल लेकर जांच के लिए रोहतक पीजीआई में भेज दिया गया है।

आक्सीजन का भी प्रबंध कर दिया गया है: तोमर

मुरारी लाल रासीवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज को एचडीयू (हाई डिमांड यूनिट) कोविड-19 में कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक वहां पर 13 संदिग्ध लोगों को भर्ती किया गया है। एक वेंटिलेटर के साथ-साथ आक्सीजन का भी प्रबंध कर दिया गया है।'' -डॉ. चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ।

64 की रिपोर्ट निगेटिव, 18 की आनी शेष

चरखी दादरीउपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने बताया है कि जिले में अभी तक कोरोना का एक ही रोगी है। उन्होंने बताया कि एकांत में रखे गए 928 लोग स्वास्थ्य निगरानी का समय पूरा कर चुके हैं। इनके अतिरिक्त 133 लोग होम कवारेंटाइन में अभी हैं। अस्पताल में 47 व्यक्तियों को कवारेंटाइन में रखा गया है। सभी का स्वास्थ्य ठीक है। दादरी से 83 सैंपल टेस्ट के लिए भिजवाए गए हैं। इनमें से 64 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हैल्थ सैंपल में से 18 की रिपोर्ट आनी बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुरारी लाल रासीवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज में कोविड-19 के लिए बनाया गया अस्पताल में कार्य शुरू।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xWT9SG
via IFTTT