लॉकडाउन से पिछले साल के मुकाबले 169 अंक गिरा शहर का एक्यूआई 253 से 84 हुआ पीएम 2.5 का लेवल, अच्छे से अब भी 34 पायदान पीछे

प्रधानमंत्री की अपील के बाद लगाए गए जनता कर्फ्यू के बाद से अब तक में लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार दर्ज किया जा रहा है। लॉकडाउन में इंडस्ट्री और वाहन बंद होने से शहर से प्रदूषण काफी हद तक कम हो गया है और हवा बेहद स्वच्छ हो गई है। बुधवार को भिवानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 84 दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार सात अप्रैल को यह 79 रिकार्ड किया गया था। प्रदूषण कम होने से हवा की क्वालिटी सेटिसफेक्टरी रही।

सामान्य दिनाें में लगभग 150 से 250 से बीच रहता प्रदूषण
कोरोना वायरस के भय के चलते लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन का बुधवार को 18 वां दिन था। इन दिनों न तो बाजारों में भीड़ भाड़ है और न ही लोग बेवजह अपने घरों से बाहर आ रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण का स्तर काफी नीचे आने से पर्यावरण प्रदूषण घट गया है। सड़कों पर वाहन चलने और फैक्ट्रियां संचालित हाेने के कारण भिवानी का वायु प्रदूषण का लेवल सामान्य दिनाें में लगभग 150 से 250 से बीच रहता है।

22 मार्च से है लॉकडाउन
सामान्य दिनों में सड़काें पर वाहन दौड़ते हैं और फैक्ट्रियां भी चालू रहती हैं जिससे वाहनों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण का स्तर खराब करता है। लेकिन अब 22 मार्च से लॉकडाउन की स्थिति होने के कारण न केवल शहर बल्कि ग्रामीण इलाके भी सुनसान हैं। बाजारों में दुकानें बंद होने के कारण जेनरेटर आदि भी चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

जानें कैसे मापी जाती है हवा की क्वालिटी

हवा की क्वालिटी पीएम 10 व पीएम 2.5 से मापते हैं। मात्रा प्रति घन मीटर में। एक घन मीटर एरिया में पीएम 10 की मात्रा 100 माइक्रोग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 50 हो। बुधवार को पीएम 2.5 की न्यूनतम मात्रा 44 व पीएम 10 की 41 दर्ज की गई।

जानें... 8 अप्रैल 2020 का एयर क्वालिटी इंडेक्स

  • पीएम 2.5 : 31.90 यूजी/एम3 (दोपहर एक बजे)
  • पीएम 10 : 54.10 यूजी/एम3 (दोपहर एक बजे)
  • बुधवार को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 84 दर्ज किया गया, जबकि बीते साल 8 अप्रैल काे पुअर स्थिति में पीएम 2.5 का लेवल 253 रिकार्ड किया गया था।

2019-2020 के पहले हफ्ते में ऐसी रही हवा

अप्रैल 2019 2020
एक अप्रैल 112 73
दो अप्रैल 123 152
तीन अप्रैल 90 79
चार अप्रैल 178 81
पांच अप्रैल 189 76
छह अप्रैल 163 82
सात अप्रैल 204 82
आठ अप्रैल 253 84

सौजन्य से: नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घंटाघर चौक के पास 2 अगस्त 2019 का फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VhR4bS
via IFTTT