संपर्क में आए निगम ईओ-एमई व परिवार सहित करीब 20 लोग हुए क्वारेंटाइन

डीसी काॅलोनी में 63 वर्षीय एक बुजुर्ग कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। पिछले तीन दिन से बुजुर्ग गुड़गांव के मेदांता हाॅस्पिटल में भर्ती था। उनकी तबीयत करीब एक सप्ताह से खराब चल रही थी। पाॅजिटिव पाए जाने की जानकारी देररात बुजुर्ग के परिजनों ने हिसार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। यही नहीं संपर्क में आए निगम के ईओ और एमई को अवगत कराया। देर रात 12 बजे पाॅजिटिव केस पाए जाने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। मरीज के संपर्क में आए निगम के अधिकारियों व अन्य से संपर्क कर कॉन्टेक्ट कर हिस्ट्री तलाशने में जुट गया। इसके साथ ही इलाके को सील कराकर सर्वे और सैंपलिंग की तैयारी शुरू कर दी। यही नहीं संपर्क में आए करीब 20 से ज्यादा लोगों को क्वारेंटाइन कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं देर रात पुलिस ने संपर्क में आए लोगों की तबीयत जानी।

बुजुर्ग को परिजनों ने 30 मार्च को अस्पताल में दाखिल कराया था
डीसी काॅलोनी निवासी 63 साल के बुजुर्ग की तबीयत खराब थी। बुखार से पीड़ित बुजुर्ग को परिजनों ने 30 मार्च को शहर के जिंदल अस्पताल में दाखिल कराया था। यहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल से उनका सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया था लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बुजुर्ग के अधिकारी पुत्र ने बताया कि 5 अप्रैल को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। एक प्राइवेट लैंब की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। मेदांता में शिफ्ट किए जाने के दौरान उनके पिता के साथ हिसार निगम के ईओ और एमई तथा उनका छोटा भाई था। देर रात इसकी जानकारी हिसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई है तथा उन्हें भी सूचित किया जो पिता के संपर्क में आए थे।

बुजुर्ग के सैंपल लेकर विभाग फिर से कराएगा जांच, इलाके को किया जाएगा सेनेटाइज
बुजुर्ग में कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। उन सभी लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जोकि बुजुर्ग के संपर्क में आए। इसके साथ सभी की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री भी तलाशी जा रही है, ताकि सभी क्वारेंटाइन कराया जा सके। इलाके को सील कर सर्वे कराया जाएगा। इसके साथ सेनेटाइज भी कराया जाएगा। यही जिन लोगों में लक्षण पाए जाएंगे, उनके सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन में ले जाएगा। वहीं बुजुर्ग के सैंपल लेकर विभाग फिर से जांच करवाएगा।
डाॅ. योगेश शर्मा, सीएमओ, हिसार।


स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश
डीसी काॅलोनी के बुजुर्ग में देर रात कोरोना पॉजिटिव पाए जाने बाद स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन भी सतर्क है। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
डाॅ. प्रियंका सोनी, डीसी, हिसार।

राजस्थान से आए जमातियों के साथ चला गया था सूर्य नगर का युवक,

हिसार में फरवरी माह में राजस्थान व मुंबई से आई दो जमातों में से राजगढ़ जाने वाली जमात के साथ हिसार के सूर्य नगर का युवक चला गया था। यह युवक 30 मार्च को हिसार आया था। जिला प्रशासन व खुफिया तंत्र ने इसकी ट्रेवल हिस्ट्री निकालकर उसे चार दिन पहले आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। इसके साथ ही मुंबई से वाया दिल्ली होकर आए जमातियों को लेकर भी स्थानीय प्रशासन ने महाराष्ट्र सरकार को उनके सर्च करने के लिए संपर्क किया है।

अब मुंबई प्रशासन इन जमातियों को सर्च करने में जुटा है। प्रशासन ने जमात में शामिल कुछ लोगों के मोबाइल नंबर भी महाराष्ट्र सरकार को शेयर किए थे। इधर, राजस्थान के राजगढ़ जिले के प्रशासन को भी जमातियों के बारे में सूचित किया है। राजस्थान में इन सभी को क्वारेंटाइन किया जा चुका है। राजस्थान में जमातियों के साथ गए हिसार के युवक को फिलहाल 14 दिन के आइसोलेशन में रख गया है। हालांकि इसकी कोरोना टैस्ट की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह था मामला

लाहौरिया चाैक स्थित जामा मस्जिद में ठहरे 9 लाेग यहां लाॅकडाउन के अगले दिन यानी 23 मार्च काे राजगढ़ के लिए निकले थे। इससे पहले 22 फरवरी काे यहां मुंबई से 8 लाेगाें की एक जमात पहुंची थी। मुंबई से आने वाली ये जमात बीच रास्ते दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में ठहरी थी। इसके बाद ये हिसार में पहुंची थी। मुंबई से आने वाली ये जमात 11 मार्च काे यहां से निकल गई थी। 22 फरवरी काे जाे जमात आई थी उसमें शामिल लाेग बालसमंद, ढाणी माेहब्बतपुर व आदमपुर गए थे, इसके बाद ये वापस हिसार मस्जिद में पहुंचे। 11 मार्च काे वापस चली गई।

चुरु से जाे जमात आई वह 24 फरवरी काे लाहाैरिया चाैक मस्जिद में पहुंची। वह बरवाला, बुढ़ा खेड़ा, ढांड फिर वापस बरवाला हिसार से आकरये 23 मार्च काे राजगढ़ चले गए। इसके बाद वे अागे राजगढ़ चले गए। इनमें काेई विदेशी नहीं था। मगर मुंबई वाली जमात में सभी लाेग निजामुद्दीन मरकज से हाेकर आए थे।

राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में पहुंची 1000 सैंपल जांचने के लिए 10 किट, आज मॉक ट्रायल

राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में 1000 सैंपल जांचने के लिए रेवाड़ी से 10 किट पहुंच गई है। एक किट से 100 सैंपलों की जांच हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व एडीसी विवेक पदम सिंह ने लैब का दौरा किया। उन्होंने अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों से बातचीत की और टेस्टिंग जल्द शुरू करने के लिए कहा। हालांकि फिलहाल जरूरत का सामान अभी बाकी है। जल्द ही ये सामान भी पहुंच जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो टाइप की किट मंगवाई गई है। एक टाइप की किट तो यहां पहुंच गई है। दूसरे टाइप की किट भी जल्द ही पहुंच जाएगी। इसके बाद पूरे अच्छे ढंग से कोरोना सैंपल जांचे जा सकेंगे। यहां यह बता दें कि इस लैब को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व भिवानी से आने वाले कोरोना संदिग्ध के सैंपल की जांचने होंगे।

आज की जाएगी मॉक ट्रायल

राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में कोरोना सैंपल की जांच के लिए शुक्रवार को मॉक ट्रायल होगा। यह ट्रायल तैयारियों के हिसाब से किया जाएगा। इस ट्रायल के दौरान टेस्टिंग के दौरान क्या सुरक्षा के उपाय करने हैं और मशीनों के संचालन से लेकर रिपोर्ट तैयार करने तक की पूरी रिहर्सल होगी। फाइनल रिहर्सल के बाद यह लैब व साइंटिस्ट की ये टीम पूरी तरह से टेस्टिंग के लिए तैयार हो जाएगी।

25 टेस्ट की कैपेसिटी कर सकते हैं 100 तक
साइंटिस्ट की टीम की मानें तो अभी तक प्रतिदिन के हिसाब से 25 सैंपल जांचे जा सकेंगे। हां अगर प्रशासन को और अधिक जरूरत पड़ी तो यहां 100 तक प्रतिदिन की जा सकती है। आठ साइंटिस्ट की ये टीम शिफ्ट में काम करेगी।

  • एडीसी साहब व हमारी टीम ने गुरुवार को राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र की लैब में दौरा किया था। अभी कुछ किट पहुंच गई हैं। इसके अलावा और भी किट मंगवाई गई हैं। जल्द ही टेस्टिंग प्रोसेस चालू किया जाएगा- योगेश, सीएमओ, हिसार।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिविल अस्पताल में सैनेटाइज करती टीम


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VmgBAG
via IFTTT