काेराेनावायरस काे लेकर किए गए लाॅकडाउन काे शुरू में लाेगाें ने हल्के में लिया। प्रशासन से तरह-तरह से लाेगाें काे घराें में रहने की अपील की। गली-गली में ई-रिक्शाें पर लाउड स्पीकर लगा लाेगाें काे बिना जरूरत घर के बाहर न निकलने के लिए समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद एसपी मनीषा चाैधरी ने सख्ती का रुख अपना लिया। सभी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस काे सख्ती से निपटने के आदेश जारी कर दिए। इसके चलते पुलिस ने 27 दिन में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 168 केस दर्ज कर लिए। 302 लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया। 6924 वाहनाें के चालान काट दिए। 795 वाहन इंपाउंड कर लिए। करीब 2.60 कराेड़ रुपए जुर्माना वसूल लिया।
एसपी ने बताया कि जिले में 37 स्थानाें पर नाके लगवाकर जिले काे चाराें तरफ से सील कर दिया। इसके साथ ही सुबह और शाम काे ड्राेन की मदद से नजर रखना शुरू कर दिया। सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करवाना जरूरी कर दिया।
पुलिस काे आदेश दिए कि बिना अनुमति के काेई भी व्यक्ति जिले में प्रवेश न करने पाए। सभी नाकों पर पुलिस की 24 घंटे की ड्यूटी लगा दी। सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी थाना/चौकी, पीसीआर व राइडर द्वारा अपने-2 एरिया में निरंतर गश्त की जा रही है। ताकि कहीं भी भीड़ एकत्र न हाे पाए। वहीं कार सवार इसका पालन कर रहे हैं। बाइक पर अभी भी दाे या तीन लाेग बैठकर रहे हैं। कार में भी दाे से ज्यादा लाेग बैठ रहे हैं। पुलिस काे इस ओर भी सख्ती करने की जरूरत है।
थाेड़ी सी सख्ती की और है जरूरत
काेराेना वायरस काे बेकाबू हाेते देख केंद्र सरकार ने लाॅकडाउन की अविधि 3 मई तक कर दी है। इसकाे देखते हुए कुछ दिन पहले गृह मंत्रालय ने आदेश दिए हैं। मेडिकल जरूरत हाेने पर ही बाइक पर दाे व्यक्ति बैठ सकते हैं। अन्यथा बाइक पर सिर्फ चालक ही रहेगा। इसके साथ ही कार में भी दाे से ज्यादा लाेगाें के बैठने पर पाबंदी लगा दी है। ये आदेश जारी हाेने के बाद भी न ही बाइक सवार और न ही कार सवार इसका पालन कर रहे हैं। बाइक पर अभी भी दाे या तीन लाेग बैठकर रहे हैं। कार में भी दाे से ज्यादा लाेग बैठ रहे हैं। पुलिस काे इस ओर भी सख्ती करने की जरूरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zlmuXI
via IFTTT