अनाज मंडियाें में दूसरे दिन मंगलवार काे गेहूं आवक ने तेज गति से रफ्तार पकड़ ली। जिला की मंडियाें व उनके अधीन बने सभी खरीद केंद्राें पर 39 हजार 680 क्विंटल गेहूं पहुंचा। जबकि पहले दिन साेमवार काे मात्र 5700 क्विंटल ही गेहूं पहुंचा था।
सबसे ज्यादा बाबरपुर मंडी में गेहूं पहुंचा था। यहां पर 25000 क्विंटल, बबैल मंडी में 7000 क्विंटल, पानीपत मंडी में 6000 क्विंटल गेहूं पहुंचा। इनके अलावा इसराना मंडी व इसके खरीद केंद्राें पर 250 क्विंटल, मतलाैडा व इसके खरीद केंद्राें पर 200 क्विंटल व समालखा अनाज मंडी में 500 क्विंटल गेहूूं पहुंचा। मंडियाें में आढ़तियाें के माध्यम से काेई खरीद नहीं हुई। सभी खरीद केंद्राें पर सरकारी एजेंसियाें ने सीधे ही खरीद की। आढ़ती एसाेसिएशन प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि अभी तक हमारी हड़ताल जारी है। सरकार से अभी तक हमारी किसी भी मांग पर सहमति नहीं बनी है। जब तक सरकार मांगे नहीं मानी जाती, तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
किसान पर्ची के अनुसार गेहूंलेकर आए मंडी: सचिव
पानीपत मार्केट कमेटी के सचिव नरेश मान ने कहा कि मंडियाें में गेहूं की आवक बढ़ रही है। सरकार के निर्देशानुसार गेहूं की खरीद भी जारी है। किसी भी किसान काे परेशान नहीं हाेने दिया जाएगा। किसानाें से आग्रह है कि वे पर्ची के अनुसार गेहूंलेकर आते रहें। ताकि खरीद में कोई परेशानी न हो। किसानों मंडी कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
यहां हो रही खरीद
- नरई अनाज मंडी पानीपत
- वूलन मार्केट पानीपत
- सब यार्ड बाबरपुर
- पीसी बबैल
- नई अनाज मंडी मतलौडा
- एनवीएम मतलौडा
- पीसी उरलाना कलां
- एनवीएम पानीपत
- औद्योगिक क्षेत्र एचएसआईडीसी पानीपत
- स्टेडियम बबैल
- राजकीय गर्ल्स काॅलेज मतलौडा
- गर्ग राइस इन्दुस मतलौडा
- आईटीआई मतलौडा
- नई अनाज मंडी इसराना
- पीसी नौल्था
- पीसी अहर
- नई अनाजमंडी
- सब यार्ड छिछड़ाना
- स्टेडियम इसराना
- मोती मंडी
- स्पोट्र्स स्टेडियम अहर
- नई अनाज मंडी समालखा
- नई अनाज मंडी बापौली
- पीसी सनौली
- बस स्टैंड समालखा
- संत निरंकारी संत्संग भवन ब्लाक-1
- संत निरंकारी सत्संग भवन ब्लाक-2
- जेबी फूड
- गोयला खुर्द
- बेनडिगो फार्म कुराड़ रोड
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3btd5LD
via IFTTT