अब पीपीई किट का पानीपत में उत्पादन हाे सकेगा। इसके लिए सीट्रा, काेयम्बटूर और डीआरडीओ दिल्ली द्वारा मान्यता मिल गई है।पाइट काॅलेज के वाइस चेयरमेन राकेश तायल ने दी बताया कि महादेव एक्सपोर्ट पानीपत को कॉलेज द्वारा समय-समय पर पीपीई किट के डिज़ाइन और उसे बनाने के लिए काफी समय से टेक्निकल कंसल्टेंसी दी जा रही है।
उन्होंने दावा कि है कि हरियाणा में इकलौता शहर पानीपत है जहां पर इस किट का निर्माण शुरू हो गया है। बताया कि अब इस टेंडर द्वारा सभी राज्य सरकारों को यह किट पहुंचाई जाएगी। एक दिन में 10 से 20 हजार किट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राकेश तायल ने बताया कि पाइट कॉलेज पूरे हरियाणा में इकलौता ऐसा कॉलेज है जहां सीएससी ब्रांच में एनबीए द्वारा मान्यता प्राप्त है। यहां के टेक्सटाइल विभाग में विद्यार्थी और शिक्षक इस तरह के शोध चलते रहते है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3au5FXc
via IFTTT