सुचारू सप्लाई देने के लिए पावर हाउस और लाइनों की विशेष मरम्मत शुरू की

लाॅकडाउन में बिजली का लाेड घटने के कारण सर्कल का लाेड आधाहाे जाने का लाभ उठाते हुए निगम ने 33 केवी पावर हाउस व लाइनों की विशेष मरम्मत शुरू कर दी है। 4 दिन में 2 लाइनाें की मरम्मत की जा चुकी है। 5 मई तक शहर की सभी 8 प्रमुख लाइनाें की मरम्मत का लक्ष्य रखा गया है। सिटी सब डिविजन के एक्सईएन संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सभी टीमें एक साथ मिलकर काम करती हैं, ताकि काेई कमी न रहे। मुख्य रूप से 10 उपकरणों व उनसे जुड़े अन्य उपकरणों मरम्मत की जा रही है।


इन लाइनाें काे किया गया शामिल

2 लाइनाें की मरम्मत हाे चुकी है। इनमें कुटानी राेड लाइन की मम्मत 18 अप्रैल व ओल्ड इंडस्ट्री एरिया की लाइन की मरम्मत मंगलवार काे हाे चुकी है। अब 33 सेक्टर-13/17 की मरम्मत 25 अप्रैल, सेक्टर-29 पार्ट वन 26 अप्रैल, सेक्टर-29 पार्ट वन टू 27 अप्रैल, सनाैली राेड 28 अप्रैल, मिनी सचिवालय 3 मई व जाटल राेड की लाइन पर मरम्मत कार्य 5 मई काे हाेगी।

इन उपकरणों की हो रही मरम्मत

ट्रांसफार्मर की क्लैंप, अर्थिंग, सभी टर्मिनल, एचवी व एलवी बुशिंग, जंफर, तेज की जांच, इंसुलेटर व एलएएस, वीसीबी, स्विच यार्ड व कंट्राेल रूम, डीसी बैट्री व उनके चार्जर, रिले बाेर्ड व ट्रिपिंग सिस्टम, आईआर वैल्यू, पावर ट्रांसफार्मर, आइसाेलेटर व लुब्रिकेटेड की मरमम्मत की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Initiated special repair of power houses and lines to provide smooth supply


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RZ81Hj
via IFTTT