कोरोना वायरस के कारण किए गए लाॅकडाउन के दाैरान भारतीय रिजर्व बैंक ने लाेन लेने वाले लाेगाें काे तीन महीने की राहत दी है। आरबीआई ने सभी बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों काे तीन महीने के लिए किस्त टालने के निर्देश दिए हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लाेन लेने वाले लाेगाें काे बैंक या सेल्फ फाइनेंस बैंक से स्वीकृति लेना अनिवार्य है। बैंक या सेल्फ फाइनेंस बैंक से स्वीकृति मिलने के बाद ही राहत मिल सकेगी।
केंद्र सरकार ने काेराेना वायरस के कारण सभी स्कूल-काॅलेज, सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों सहित सभी तरह के काराेबार पर अस्थाई रूप से राेक लगा दी है। इस कारण लाेगाें काे आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिन लाेगाें ने निजी, हाेम या काेईसामान बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से लिया है ताे उन्हें मासिक किस्त चुकाने की परेशानी उनके सामने आगई थी। इस परेशानी काे देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च, अप्रैल और मई माह तक की किस्त पर राहत दी है। इस लाभ का फायदा कैसे उठाना है। ये लाेगाें काे पता नहीं था। इस कारण जिन लाेगाें के बैंक खाते में रुपए थे। उनकी किस्त बैंक या सेल्फ फाइनेंस कंपनियाें द्वारा निर्धारित तारीख काे काट ली। जिनके खाते में रुपए नहीं थे। उन पर चेक बाउंस का चार्ज लगा दिया है।
आरबीआई द्वारा दी गई सुविधा का लाभ उठाने के लिए लाेगाें काे लाेन देने वाली बैंक या सेल्फ फाइनेंस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर या पाेर्टल पर किस्त पर राेक लगाने के लिए आवेदन करना हाेगा। जाे लाेग मार्च माह की किस्त नहीं दे पाए हैं। वह भी आवेदन कर पेनल्टी से बच सकते हैं।
एलडीएम अरविंद झा ने कहा कि इस सुविधा काे लाभ वह भी लाेनकर्ता उठा सकेंगे जिन्हाेंने जनवरी और फरवरी माह की किस्त क्लियर कर दी है। अगर ऐसा नहीं है ताे वह किस्त पर राेक के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। जिनके आवेदन बैंक द्वारा स्वीकार कर लिए जाएंगे। उन्हें पेनल्टी नहीं देनी हाेगी।
किस्त न देने का कारण भी बताना हाेगा
- संबंधित बैंक या सेल्फ फाइनेंस कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर काॅल कर आवेदन कर सकते हैं। उन्हें किस्त न देने का कारण भी बताना हाेगा।
- लाेनकर्ता ने लाेन लेते वक्त जाे माेबाइल नंबर दर्ज कराया था। उसे उसी नंबर से पाेर्टल पर किस्त पर राेक के लिए आवेदन करना हाेगा।
- पाेर्टल ओपन करते ही सबसे ऊपर लिंक दिया गया है। जिस पर लिखा है कि प्लीज क्लिक हेयर फाॅर डिटेल्स ऑन माेराटाेरियम (काेविड-19)।
- इस पर क्लिक करने के साथ ही आप नए पेज पर आजाएंगे। इस पेज पर प्लीज क्लिक हेयर टू रेस ए रिक्यूएस्ट फाॅर माेराटाेरियम।
- इस पर क्लिक करने के साथ ही कई ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें आपकाे किस्त न दे पाने की वजह बतानी हाेगी।
- बैंक या सेल्फ फाइनेंस कंपनी द्वारा मैसेज के माध्यम से आपकाे सूचित कर दिया जाएगा कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है या अस्वीकार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eEgbP3
via IFTTT