कोरोनावायरस की वजह से पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी में सर्वे करने गई आशा वर्कर व पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। घटना गुरुवार की है। इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। घायलों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद 9 में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर 16 पुलिस चौकी इंचार्ज जगदीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा के निर्देशानुसार आशा वर्करों की एक टीम पुलिसकर्मियों के साथ सर्वे के लिए इंदिरा कॉलोनी गई थी। जहां पर कुछ युवकों ने सर्वे करने से रोकते हुए आशा वर्करों व पुलिसकर्मियों की टीम पर हमला किया।
हमले में महिला पुलिस कर्मी घायल हो गई। वहीं मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले में 9 में से 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। जबकि 5 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों नदीम, जावेद, ईसाक और आजाद को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी 4 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JNP45U
via IFTTT