रविवार तड़के हुई 10 एमएम बरसात से जिले का तापमान 10 डिग्री तक नीचे आ गया। जिससे जिले का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 3 डिग्री की गिरावट के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बरसात किसानों के लिए मुसीबत लेकर आई। मंडी से लेकर खेत तक किसानों की फसल भीग गई। मौसम विभाग ने सोमवार के मौसम को लेकर जो भविष्यवाणी की है, वह भी किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींचती नजर आ रही है। विभाग के मुताबिक सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की भी संभावना है। हालांकि, मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है।
नन्योला में खेत में बरसीम काट रहे किसान पर बिजली गिरी, बाल-बाल बचा
नन्याेला गांव में खेत से बरसीन काट रहे किसान हाकम सिंह पर आसमानी बिजली गिरी। इससे वह बाल-बाल बच गए। हालांकि किसान के परने में जलने से कई छेद हो गए और पायजामा का एक हिस्सा पैर के पास से जल गया। घटना के बाद वह सहम गए। खेत में पड़ी गेहूं की ढेरी के पास मौजूद उसके भाई उसे पहले चौड़मस्तपुर सीएचसी फिर सिटी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, किसान की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yIt6z0
via IFTTT