रामनगर के आजाद हेयर ड्रेसर ने दुकान खोली, केस

कैंट के रामनगर में आजाद हेयर ड्रेसर ने लॉकडाउन में दुकान खाेल ली। महेश नगर थाना पुलिस ने हेयर ड्रेसर संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और सुखविंद्र सिंह ने बताया कि काेविड-19 के चलते अभी हेयर ड्रेसर समेत अन्य दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर में हेयर ड्रेसर की दुकान खुली हुई है जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है।

कई बार खोली गई दुकान

सिटी के पटेल राेड स्थित एक बेकरी शाॅप संचालक ने दुकान खोल रखी थी। पुलिस के अनुसार संचालक ने पहले भी कई बार दुकान खोली थी जिस पर उसे बंद करने के लिए कहा था। लेकिन फिर भी दुकानदार नहीं माना तो शॉप बंद कर उसे थाने ले जाया गया।

बेवजह घर से बाहर घूमने वाले 8 लोगों पर केस दर्ज

बेवजह घर से बाहर घूमने वाले 8 लाेगाें के खिलाफ महेश नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इनकी पहचान छोटा खुड्डा के नजदीक ओम नगर निवासी संजीव कुमार, अमीर चंद, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन लाल, राजेश कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में बिना वजह ये लाेग टांगरी नदी पर घूम रहे थे। वहीं, पुलिस ने लॉकडाउन ताेड़ने के 2 मामलों में शनिवार काे 2 और लाेगाें काे गिरफ्तार किया। अभी तक जिले में कुल 263 मामलों में 347 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Azad hair dresser from Ramnagar opened shop, case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VZLQlF
via IFTTT