लॉकडाउन के बीच कैंट में पांच विकास कार्यों के लिए 94.52 लाख के टेंडर जारी

लॉकडाउन में एक तरफ सरकारी से लेकर प्राइवेट कामकाज बंद पड़े हैं तो दूसरी तरफ नगर परिषद ने कैंट में 5 विकास कार्याें के लिए 94.52 लाख के टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर के मुताबिक लालकुर्ती के स्वर्ण जयंती पार्क पर 23 लाख रुपए खर्च होंगे। वार्ड नंबर 20 में इंदिरा पार्क में व्यायामशाला पर 22 लाख रुपए, वार्ड 18 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कम्युनिटी सेंटर के पास पार्क पर 5.52 लाख रुपए, बीसी बाजार में पार्क और टायलेट पर 20 लाख रुपए, गांधी मैदान के साथ सब्जी मंडी में 24 लाख रुपए से शेड डाले जाएंगे। नगर परिषद कैंट के एडमिनिस्ट्रेटर ने अपने स्तर पर पांचाें विकास कार्याें के ई-टेंडर 6 अप्रैल को जारी किए हैं ताकि काम चलता रहे।

इन विकास कार्यों को करने वाली इच्छुक निर्माण एजेंसी या ठेकेदार 21 अप्रैल तक टेंडर को डाउनलोड करके बिड सबमिट कर सकता है। नगर परिषद की इंजीनियर ब्रांच की ओर से यह टेंडर 22 अप्रैल को खोले जाएंगे और टेंडर लेने की एवज में शर्त रखने वाले ठेकेदार या एजेंसी को बिड को रिजेक्ट करने का प्रावधान रखा गया है। परिषद किसी भी ठेकेदार या एजेंसी की इन विकास कार्यों में कोई शर्त नहीं मानेगा। वहीं, सवाल यह उठता है कि मल्टीलेवल पार्किंग समेत ठेकेदार या निर्माण एजेंसी के पुराने वर्क पेंडिंग हैं, ऐसे में नए टेंडर के काम कैसे पूरे हाेंगे।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली बोर्ड की जगह पर बनेगा पार्क
हाउसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन ने पार्क, कम्यूनिटी सेंटर, जलापूर्ति विभाग के ट्यूबवेल, बिजली निगम और मार्केट के लिए जगह निर्धारित की हुई है। बिजली निगम का हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में करीब एक हजार गज का प्लाॅट पड़ा है। अब इस जगह पर नप पार्क बनाने जा रहा है। कम्यूनिटी सेंटर-कम-पार्क और इस जगह के बीच में एक दीवार भी है जिसे हटाने के लिए बातचीत हुई ताे लोगों ने विरोध कर दीवार नहीं हटने दी। अब इसी प्लाॅट को नप पार्क बनाएगा। जलापूर्ति विभाग हाउसिंग बोर्ड की जगह पर अपना ट्यूबवेल लगा चुका है, लेकिन बिजली निगम ने आज तक इस जगह की तरफ ध्यान नहीं दिया।

लालकुर्ती के स्वर्ण जयंती पार्क में 4 साल में 40 लाख रुपए हुए खर्च, हालत नहीं सुधरी, अब फिर 23 लाख का टेंडर जारी

स्वर्ण जयंती पार्क में पहले 2 बार टेंडर लग चुके हैं। पहली बार 24 लाख से पार्क में बने फुटपाथ समेत अन्य निर्माण कार्य विवादों में रहा। वहीं, डेढ़ करोड़ रुपए के टेंडर में से पार्कों में ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले लगे थे। लालकुर्ती पार्क में भी करीब 16 लाख रुपए खर्च हुए। अब पार्क की मरम्मत के नाम पर दोबारा 23 लाख का टेंडर लगाया है। पार्क पर नप 4 साल में 40 लाख रुपए खर्च चुका है और अब 23 लाख ओर खर्चने जा रहा है। पार्क की हालत यह है कि नप की ही एक मीट शॉप पार्क में बनी है। गंदा पानी पार्क में जाता है। एडमिनिस्ट्रेटर दौरा करते हैं तो गीले कपड़े पड़े मिलते हैं। अतिक्रमण की स्थिति भी है।

गांधी मैदान में सब्जी मंडी के लिए 24 लाख से डाले जाएंगे शेड
गांधी मैदान के साथ में पहले डंपिंग ग्राउंड बनाया गया। बदबू हाईवे तक फैली तो स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर इसे बंद कर दिया। यहां शेड डाले हुए हैं और इसको आगे बढ़ाया जाएगा। इसी पर 24 लाख रुपए खर्च हाेंगे। दूसरी तरफ, दीना की मंडी में फड़ पक्के हैं, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है लेकिन बारिश से बचाव के लिए शेड ज्यादा नहीं हैं।

लॉकडाउन के बाद होगा काम शुरू: एडमिनिस्ट्रेटर
टेंडर की अवधि में एक महीना लगेगा और डाक्यूमेंटेशन पूरी हो जाएगी। लॉकडाउन खत्म होने पर काम शुरू हो जाएंगे। हाउसिंग बोर्ड काॅर्पोरेशन की बिजली निगम वाली जमीन अभी ट्रांसफर या कुछ ऐसी चीज सामने नहीं आई है, इसे चेक करा लिया जाएगा।डाॅ. सुशील मलिक, एडमिनिस्ट्रेटर, नगर परिषद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tender for 94.52 lakhs issued for five development works in Cantt between lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b4nttj
via IFTTT