गांव की हर गतिविधि पर नजर रखने फतेहगढ़ में युवाओं की टीमें दिन-रात दे रही पहरा

कोरोना वायरस के संक्रमण को आगे बढ़ने से रोकने व गांव की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए फतेहगढ़ गांव के युवाओं ने मोर्चा संभाला है। युवाओं की ओर से गांव में ठीकरी पहरा लगा दिया गया है। ठीकरी पहरे की कमान पूर्णरूप से गांव के युवाओं के कंधों पर है। गांव के युवाओं ने ठीकरी पहरे के अलग-अलग टीमें बनाई हैं।
दिन व रात अलग-अलग टीम की ड्यूटी ठीकरी पहरे के लिए लगी है। गांव के युवा शैंटी व मनीष कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। सरकार के हर आदेश की पालना करनी होगी। ठीकरी पहरा देने के साथ-साथ ग्रामीणों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

बिना किसी कारण के किसी भी ग्रामीण को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। बाहर से आए किसी भी रेहड़ी फड़ी वाले को गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। हर प्रकार से एहतियात बरती जा रही है। मौके पर जतिन, सोनू, गुलशन, सुनील, विक्की, दुष्यंत, मनोज कुमार, प्रिंस, अमन व शुभम मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Fatehgarh, youth teams are guarded day and night


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34q94VE
via IFTTT