कोराेना पर विजय पाकर घर लौटा अजय, मृतक महिला की रिपोर्ट भी आई निगेटिव

कोरोना को हराने वाले युवक को बुधवार शाम अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई। जिले में यह 5वां कोरोना मरीजा था। अब सभी काेराेना पाॅजिटिव मरीज ठीक हाे चुके हैं। वहीं 4 का हाेम क्वारेंटाइन का समय भी पूरा हाे चुका है। बुधवार काे अजय को छुट्टी देने के बाद उसे एंबुलेंस से करनाल जिले के गांव रसूलपुर में उसके घर भेज दिया है। सीएमओडाॅ. संतलाल वर्मा, नाेडल अधिकारी डिप्टी डाॅ. सुनील संडुजा, डाॅ. विरेंद्र ढांडा ने ठीक हाेने केे बाद युवक काे बधाई दी। साथ ही उसे घर पर 14 दिन हाेम क्वारेंटाइन के लिए हिदायत दी है।
युवक ने कहा कि डाॅक्टराें ने उसकी बहुत केयर की है। डाॅक्टराें ने परिवार के सदस्य की तरह मेरा ख्याल रखा। डाॅक्टर भगवान का ही रूप हैं। स्टाफ ने भी मुझे माेटिवेट किया। अच्छा व शुद्ध खाना खिलाया। जब-जब उदास हाेता ताे परिवार से भी फाेन पर बातचीत करता था। अब खुश हाेकर घर जा रहा हूं, करीब चार माह बाद परिवार से मिलूंगा।

प्रेम अस्पताल में हुई थी महिला की मौत
सेक्टर-13,17 की मृतक महिला सहित 15 सैंपल की रिपाेर्ट विभाग काे मिली। ये सभी निगेटिव आई हैं। सेक्टर-13,17 की महिला के सैंपल की रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद शव परिजनाें काे साैंपा है। प्रेम अस्पताल में 16 अप्रैल से चल रहे इलाज के दाैरान 34 वर्षीय महिला की माैत हाे गई थी। डाॅक्टराें के शक के आधार पर ही उसके स्वैब सैंपल लिए गए थे। इसके बाद शव काे विभाग ने शवगृह में रखवा दिया था। बता दें कि परिवार काे मंगलवार काे शव नहीं साैंपा था। बुधवार काे रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद शव साैंपा गया है।

केंद्रीय टीम ने सैंपलिंग बूथ, आइसोलेशन को सही बताया
बुधवार काे केंद्र टीम ने सिविल अस्पताल में जांच की। इसमें डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. अनिल कुमार सहित तीन डाॅक्टर शामिल थे। उन्हाेंने काेविड-19 काे लेकर चल रही तैयारियाें का जायजा लिया। टीम ने दाे आइसाेलेशन वार्ड, सैंपलिंग बूथ काे सही बताया।

अभी अस्पताल में 13 लाेग आइसाेलेशन में एडमिट
सिविल अस्पताल में 13 लाेग आइसाेलेशन में हैं। बुधवार काे 15 लाेगाें के सैंपल लिए। इनमें एक प्रेम अस्पताल से आया, 6 सिविल अस्पताल, 3 कंबाइन वाले जाे क्वारेंटाइन थे। इसके अलावा सिविल अस्पताल में 2 लाेग क्वारेंटाइन में थे, उनके भी सैंपल लिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajay returned home after winning over Koreana, reports of deceased woman also came negative


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y1T6zV
via IFTTT