श्रमिकों की तनाव मुक्ति के लिए पंजाबी गीतों पर नाचे पुलिस कर्मी

लॉकडाउन में करीब एक माह से अम्बाला में फंसे श्रमिकों के लिए जगाधरी रोड पर रिवर साइड डीएवी स्कूल में बनाए गए शेल्टर होम में में पुलिस कर्मियों और श्रमिकों के डांस का एक वीडियो काफी चर्चा में है। यहां ड्यूटी दे रहे एएसआई कुशलपाल राणा, एएसआई सुरेंद्र कुमार, एसपीओ कमलजीत ने मंच पर पंजाबी गीतों पर श्रमिकों के साथ खूब डांस किया।

एएसआई कुशलपाल राणा ने बताया कि उन्होंने जब इन श्रमिकों से बात की तो लगा कि तो कुछ तनाव में है। उनके इस तनाव को दूर करने के लिए हमने म्यूजिक सिस्टम लगाया और डांस करना शुरू कर दिया। कुछ श्रमिकों ने भी हमारे साथ खूब नाचे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police personnel dance Punjabi songs to relieve workers' stress


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S9Zb9P
via IFTTT