काेराेना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण पानीपत शहर काे लाॅकडाउन कर दिया गया है। प्रशासन ने पहले सनाैली राेड और आजाद नगर स्थित बड़ी सब्जी मंडियाें काे बंद करवाया। शहर के 7 स्थानाें पर अस्थाई रूप से सब्जी मंडी लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन 4 स्थानों पर ही मंडी लग रही है। उसमें से भी सेक्टर-25 जिमखाना क्लब के पास अस्थाई मंडी को दोपहर बाद बंद हो गई।
अब किसानाें ने अपने खेतों से ही सब्जियाें की बिक्री करना शुरू कर दिया है। साथ ही वह साेशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। ग्राहकों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवा रहे हैं। शुक्रवार काे भास्कर की पड़ताल के बाद यह बात सामने आई। शाम छह बजे करीब देखा कि गांव सिवाह में किसान रामप्रताप शर्मा जाे आर्गेनिक खेती में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उन्हाेंने अपने खेत के बाहर ही दुकान लगा रखी है। उस वक्त करीब 40 से 50 ग्राहक सब्जी लेने के लिए खेत में पहुंच हुए थे। उनकी पत्नी सीमा और भाई मुकेश महिला और पुरुषाें की लाइन काे अलग-अलग लगवा रहे थे। सभी काे एक-एक मीटर की दूरी पर खड़ा किया जा रहा था। मुकेश पुरुष ग्राहकाें के हाथाें काे सैनिटाइजर से धुलवा रहे थे। वहीं, सीमा महिला ग्राहकाें के। अनिल और सुरेंद्र लाेगाें से एक-एक ऑर्डर ले रहे थे और लगातार दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे थे।
500 से ज्यादा पहुंच रहे हैं ग्राहक
किसान रामप्रताप ने बताया कि उनके साथ-साथ गांव में किसान रामफल, भीम सैन ने भी खते से ही सब्जी बेचने का फैसला लिया है। ताकि संक्रमण के खतरे से बचा जा सके। वह शाम 5 बजे से 7 बजे तक ही सब्जियाें की ब्रिकी कर रहे हैं। प्रतिदिन 500 से ज्यादा लाेग पुलिस लाइन, दीवाना, विकास नगर, सिवाह से पहुंच रहे हैं। इससे लाेगाें काे फ्रेश और निर्धारित रेटाें पर ही ऑर्गेनिक सब्जियां मिल रही हैं।
साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसानाें से खरीदें
जिला आढ़ती एसाेसिएशन के प्रधान धर्मवीर मलिक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पाेर्टल शुरू कर दिया है। जिस पर 19 अप्रैल तक ही किसान रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 15 अप्रैल से सरसाें और 20 अप्रैल से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी। इस बार काेराेना वायरस की महामारी के कारण फसल काे साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए वह किसानाें काे कूपन जारी करेंगे। कूपन धर्मकांटे पर दिखाकर किसान फसल की ताेल कर सकेगा और फसल काे मंडी में निर्धारित किए गए स्थान पर उतार देगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XtCtwK
via IFTTT