यमुनानगर में शास्त्री कालोनी के रहने वाले देविंदर जीत सिंह उर्फ भोलू (60) की अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना से मौत हो गई। शनिवार को इसकी सूचना परिजनों को सुबह आठ बजे मिली। हालांकि अभी उसका शव परिजनों को नहीं मिला है।
मृतक की बहन मनजीत कौर ने बताया कि उनका इकलौता भाई भोलू करीब 25 वर्ष पहले अमेरिका चला गया था और वह वही का स्थाई निवासी था। यमुनानगर आता रहता था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं, वे सभी अमेरिका में रहते हैं। उसका टैक्सी का कारोबार था। बच्चों का यमुनानगर में ही हुआ था वह बाद में अपने परिवार को अमेरिका ले गया था। देविंदर जीत के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
देविंदर के भाई जेपी सिंह ने बताया कि उसकी फोन पर बात हुई थी। देविंदर 25 मार्च को अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। तबयीत में सुधार नहीं हुआ तो उसकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xz2s6d
via IFTTT