किसानों को परेशानी से बचाने के लिए 2 हजार खरीद केंद्र स्थापित, दाना-दाना खरीदेगी सरकारः बराला

हरियाणा में गेंहू और सरसों की बिक्री का समय है, कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन भी चल रहा है। इसी पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि किसान फसल की बिक्री को लेकर परेशान न हो। हरियाणा सरकार इस विकट स्थिति से निपटने के लिए अपने अन्नदाता के साथ खड़ी है। बराला ने कहा कि सरकार किसान का एक एक दाना खरीदेगी इसके लिए सरकार ने पूरे प्रदेश में 2000 अस्थाई खरीद केन्द्रों कि स्थापना की है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार 15 अप्रैल से सरसों व 20 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करेगी। खरीद केन्द्रों पर भीड़ न लगे और खरीद में भी कोई दिक्कत ना हो इसके तहत सरकार ने किसानों के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल खोल दिया है, जिस पर 14 से 19 अप्रैल तक अपनी फसल का विवरण दर्ज करवा सकते है। उसी के हिसाब से किसान को सरकार द्वारा फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा जिससे की किसान को भी परेशानी न हो और कोरोना वायरस की महामारी से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का भी पालन हो सके। इसके अलावा खरीद केंद्रों पर भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए केन्द्रों के स्टाफ, आढ़तियों, श्रमिकों और किसानों को प्रवेश पास दिए जाएंगे।

किसानो के लिए किसी भी सहायता के लिए सरकार ने एक हेल्प लाइन नंबर 1800-180-2060 भी जारी किया है जो 24 घंटे सेवा में रहेगा। हरियाणा के किसानों, मजदूरों, कर्मियों सभी के प्रयास से कोरोना हारेगा देश जीतेगा l



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c8vWeV
via IFTTT