लगातार तीसरे दिन रविवार को भी प्रदेश में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। पूरा सूबा लू की चपेट में है। साेमवार से नाैतपा शुरू हो रहा है। इससे पहले, माैसम िवभाग ने अगले 5 दिन राजस्थान, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, तेलंगाना में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। 45 डिग्री से अधिक पारा रहने से हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान के िलए रेड वार्निंग जारी की है। तीन दिन भीषण गर्मी होगी। पारा 47 डिग्री तक जा सकता है। लू भी चलेगी। उधर, रविवार काे राजस्थान का चूरू 47.4 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।
आगे क्या: 28-29 को कुछ इलाकों में बारिश
प्रदेश में अगले 3 दिन में पारा 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। लू चलेगी। 28 मई को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे दो दिन कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
क्या है नाैतपा
ज्येष्ठ शुक्लपक्ष की तृतीया यानी 25 मई को सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेगा। सूर्य के रविवार-साेमवार की रात 2:32 बजे नक्षत्र बदलते ही नौतपा शुरू हो जाएगा। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है। पहले 9 दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं 9 दिनों को नौतपा कहा जाता है।
कहां कितना तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
नारनौल 45.0oC 27.0oC
जींद 44.6oC 24.0oC
फरीदाबाद 44.5oC 28.7oC
गुड़गांव 44.5oC 28.5oC
भिवानी 44.0oC 28.0oC
सोनीपत 44.0oC 28.0oC
हिसार 43.6oC 24.1oC
सिरसा 43.3oC 26.0oC
रोहतक 43.0oC 28.0oC
अम्बाला 42.6oC 25.5oC
कुरुक्षेत्र 42.5oC 26.2oC
करनाल 41.6oC 25.4oC
इधर, पानीपत में पंखे के नीचे सोने को लेकर 14 साल के किशोर ने साथी को गला घाेंटकर मार डाला
गर्मी में पंखे के नीचे सोने को लेकर विवाद में एक किशोर ने अपने साथी किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी। पानीपत के गांव जोशी निवासी तेजबीर शहर के मॉडल टाउन में रहते हैं। गांव में उनकी डेयरी पर बिहार के मधेपुरा का धर्मेंद्र परिवार संग रहता है। 14 वर्षीय बड़ा बेटा 5 दिन पहले मॉडल टाउन में तेजबीर के पास आ गया था। करीब 25 दिन पहले ही 14 वर्षीय एक अन्य किशोर काम करने के लिए आया था। दोनों डेयरी से आने वाले दूध को आसपास बांटते थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c2HMXA
via IFTTT