सरकार ने मजदूरों के काम का समय 8 घंटे से बढ़ाया तो करेंगे आंदोलन: भारती

भवन निर्माण कामगार यूनियन की बैठक बुढलाडा रोड स्थित शहीद देवेंद्र सिंह पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जंगीर सिंह ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सीएन भारती शामिल हुए। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियां का विरोध किया गया।
बैठक में कोरोना वायरस को लेकर मजदूरों के छिन रहे रोजगार व अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। प्रधान जंगीर सिंह ने कहा कि आज ट्रेन व अन्य परिवहन सेवाएं बंद होने से लाखों मजदूर पैदल जाने को मजबूर है। इसी कारण उनके साथ हादसे हो रहे है। अब तक दर्जनों मजदूर पैदल जाने के कारण जान गांव चुके है। जो प्रवासी मजदूर रास्ते में हैं सरकार उन्हें घर भेजने का प्रबंध करे। कल्याण बोर्ड के तहत जाे कापियां बनी हुई हैं उनका जो बैनिफिट मिलना था वह मजदूरों को नहीं मिल रहा।

सरकार मजदूरों के खाते में 75 -75 सौ रुपए डाले। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सीएन भारती ने कहा कि सरकार मजदूरों के काम का समय 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने जा रही है। 8 घंटे का समय मजदूरों की कुर्बानियों से बना है। अगर यह कानून 8 से 12 घंटे का किया गया तो वे सरकार का विरोध करेंगे। सरकार द्वारा सरकारी संस्थानों को बेचने की नीतियां बनाई जा रही हैं जैसा कि सरकार ने 6 एयरपोर्ट बेचने का की घोषणा की है तो और रेलवे को भी बेचने की घोषणा कर दी है। सरकारी स्कूलों और सरकारी बसों को की भी नीलामी की घोषणा करने जा रही है। समस्याओं को लेकर विधायक लक्ष्मण नापा को मांग पत्र भी दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If the government extends the working time of laborers by 8 hours, then we will agitate: Bharti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gcBGHs
via IFTTT