नौतपा के पहले दिन ही गर्मी ने दिखाए तेवर, 43.2 डिग्री पहुंचा अिधकतम तापमान

नौतपा ने पहले ही दिन कहर बरसाना शुरू कर दिया है। सोमवार को दिन का तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली लू ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए। दोपहर को लोग अपने-अपने घरों में ही कैद रहे। अगले दो दिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। इसको लेकर डीसी धर्मेंद्र सिंह ने एडवाइजरी जारी कर दी है। संबंधित विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत दोपहर को घर से बाहर न निकलें। निकलें में संभलकर रहें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीते रहें। उधर, मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से राहत मिल सकती है। बादल छाने और बूंदाबांदी क आसार बन रहे हैं। इससे दिन के तापमान में 7 से 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मई माह के तीसरे सप्ताह से गरमी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया था। सोमवार सुबह से ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गया था। दोपहर एक बजे तक तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थानी हवाओं के चलने से रात भी तपने लगी है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और लू चलने के कारण दोपहर को हाईवे से लेकर कॉलोनियों तक सन्नाटा पसर गया।
आगे क्या: 28 मई से मिल सकती है राहत
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन ने बताया कि 27 मई की रात को हिमालय पर एक और साइक्लोन एक्टिवेट हो रहा है। इस साइक्लोन का असर हरियाणा की जीटी बेल्ट पर पड़ सकता है। इसके चलते 28 से 31 मई तक बादल छाए रह सकते हैं। गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में 7 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
7 दिन में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की डिमांड भी 6.61 लाख यूनिट तक बढ़ी
तापमान में लगातार हो रही वृदि्ध और लू के कारण एक सप्ताह में बिजली की डिमांड 6.61 लाख यूनिट तक बढ़ोतरी हुई है। अभी अागे अाैर भी गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की डिमांड भी निरंतर बढ़ेगी। जबकि इन दिनाें ज्यादातर इंडस्ट्री बंद पड़ी है। अगर इंडस्ट्री चलती ताे पिछले साल की तरह इन दिनाें में भी डिमांड 100 लाख यूनिट तक हाेती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पानीपत. रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रांची के लिए स्पेशल श्रमिक ट्रेन भेजी गई। इस दौरान घर जाने के लिए बेताब प्रवासी सिर पर बोझ उठाए एक घंटे से ज्यादा जलती दोपहर में खड़े रहे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xy8CSa
via IFTTT