अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 7 वारदातें कबूलीं

सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में हरियाणा व पंजाब में 7 चोरी की वारदातों को कबूला है। पुलिस ने आरोपियों को किरढ़ान रोड गांव ढींगसरा से चोरी हुई बाइक के साथ काबू किया है। दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान अनिल उर्फ चिल्ला निवासी भूना व जयप्रकाश उर्फ जेपी निवासी भोड़ियाखेड़ा के रुप मे बताई। आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। माना जा रहा है कि और भी कई वारदातें को कबूलेंगे।
एएसआई भजन ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान उक्त आरोपियों को भूना बाइपास पुल से चोरी की बाइक सहित काबू किया था। पुलिस की प्रथम पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की सात वारदातों को कबूल किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zqBbJ8
via IFTTT