बीती 28 मई को रोड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अलीकां के पास रंगा रोड़ पर पंजाब के मानसा निवासी एक व्यक्ति से 9 लाख रुपये की हुई डकैती की घटना के दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि सीआईए सिरसा व रोड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह की संयुक्त पुलिस टीमों ने पकड़े गए आरोपियों से लूटी गई राशि में से बाकी छह लाख रुपये और एक बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान नछतर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी नागोकी व शम्मी उर्फ समनदीप पुत्र बग्गर सिंह निवासी घुकांवाली के रुप में हुई है।
गौरतलब है कि बीती 28 मई को अपनी कार में सवार होकर बलदेव सिंह पुत्र मान सिंह निवासी मानसा पंजाब सिरसा से अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाकर वापिस मानसा पंजाब में जा रहा था तो रास्ते में गांव अलीकां क्षेत्र में बोलेरो गाड़ी में सवार लोगों ने हथियारों की नोक पर बलदेव सिंह से 9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बलदेव सिंह के शिकायत पर रोड़ी थाना में विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि तीन आरोपियों को पहले ही काबू कर उनके कब्जा से 3 लाख रुपये की राशि, एक बोलेरो गाड़ी व वारदात में प्रयुक्त दो कापे बरामद किए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dnkYmY
via IFTTT