विधायक रेणुबाला ने सोमवार को जलापूर्ति विभाग, नगरपालिका कार्यालय व सीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जलापूर्ति विभाग में अनुपस्थित पाए गए चार कर्मचारियों की अनुपस्थिति मार्क की। नपा व सीडीपीओ कार्यालयों में कुछ खामियां मिलने पर उन्होंने इस पर नाराजगी जताई।
विधायक रेणुबाला के निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति विभाग के एक जेई की उपस्थिति तो लगी हुई थी, लेकिन वह कार्यालय में मौजूद नहीं था। इसी तरह तीन अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। विधायक के निरीक्षण की जानकारी मिलने पर एक्सईएन समीर शर्मा वहां पहुंच गए। विधायक ने उन्हें खामियां बताने के अलावा मौके से ही फोन करके डीसी को भी जानकारी दी। विधायक ने सीवरेज की फाइल का निरीक्षण करते हुए काम से अधिक भुगतान की खामी नोट की। इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने इस मामले को विधानसभा के सत्र में रखने का आश्वासन दिया। विधायक रेणुबाला ने कहा कि मनमानी किए जाने के बारे में मिली शिकायतों के आधार पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेता ऋषिपाल, अंकित अग्रवाल, सुधीर भल्ला, जयंचद, वजीर भाटिया, मनजीत व शुभम गौरी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SSdsIw
via IFTTT