जरूरतमंदाें काे दो सर्वे के बाद भी नहीं मिली कोई मदद, पार्षदों के पास पहुंच रही शिकायतें

कोरोना से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन में नगर निगम की ओर से जरूरतमंदों की पहचान के लिए किए दो सर्वे होने के बाद भी मदद नहीं मिल पाई। लोग पार्षदों को फोन कर व घर पहुंच वजह जान रहे हैं, वहीं कई मदद न मिलने पर पार्षदों को ही काेस रहे हैं।
 उधर, नगर निगम कमिश्नर धर्मवीर सिंह की मानें तो दूसरी बार हुए ऑनलाइन सर्वे की अपडेशन पूरा हो चुका है, लेकिन अभी आगे की गाइडलाइन का इंतजार है। बता दें कि लॉकडाउन के बाद पहले ऑफलाइन सर्वे हुआ।
 इसके बाद ऑनलाइन सर्वे। ज्यादातर यूनिट कमेटियां घर-घर जाकर जरूरतमंदों की पहचान के लिए सर्वे पूरा कर चुकी हैं, लेकिन अभी अपडेशन यानी पोर्टल पर ऑनलाइन फीड करने का काम चल रहा है। हालांकि अब काम धंधे खुल चुके हैं, लेकिन ज्यादातर मार्केट में ग्राहकों की कमी में मुनाफा न होने का रोना रो रहे हैं। एेसे लाेग अार्थिक तंगी के बीच अपने वार्ड पार्षदों से निगम की ओर से कराए सर्वे मुताबिक राशन की मदद की गुहार लगा रहे हैं।
80 प्रतिशत पीले कार्ड वालों को ही नहीं मिली रकम| वार्ड-15 से पार्षद प्रिंस शर्मा ने कहा कि दो बार सर्वे की मदद तो दूर अभी तक पीले कार्ड वालों को एक-एक हजार रुपए की मदद नहीं मिल पाई है। इससे वार्ड में 80 प्रतिशत लोग वंचित हैं। जबकि पीले राशन कार्ड वालों का डाटा सरकार के पास मौजूद है, जिन्हें मदद पहुंचाई जा सकती है।

स्पष्ट गाइडलाइन ही नहीं : गुरमीन
वार्ड तीन से पार्षद गुरमीन कौर ने कहा कि निगम दो बार सर्वे करवा चुका है। इसमें काफी लोगों ने मदद मांगी थी लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली। लोग उनसे फोन कर या घर पर आकर वजह पूछ रहे हैं, लेकिन इस पर अभी तक अधिकारियों को ही स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है कि मदद क्या और कब मिल पाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fHKV1Y
via IFTTT