कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम कार्यालय में आने वाले अब हैंड सेनिटाइजर डिस्पेंसर से अपने हाथ धो सकेंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से कार्यालय के मुख्य द्वार व संयुक्त आयुक्त के ऑफिस के बाहर सेंसर युक्त ऑटोमेटिक दो हैंड सेनिटाइजर डिस्पेंसर लगवाए हैं। एक जगाधरी नगर निगम कार्यालय में लगाया गया है। डिस्पेंसर के नीचे हाथ करते ही उसके अंदर से फव्वारे के साथ सेनिटाइजर निकलता है। एक हैंड सेनिटाइजर की कीमत लगभग 22 हजार रुपए है।
हैंड सेनिटाइजर डिस्पेंसर लगाने से पहले नगर निगम मेयर, कमिश्नर, जाॅइंट कमिश्नर, एसई व अन्य कार्यालयों व ब्रांचों में प्रवेश से पूर्व आम व्यक्ति के हाथ सेनिटाइजर द्वारा सेनिटाइज किए जाते थे। इसके लिए कर्मचारियों को मास्क व सेनिटाइजर दिए हुए हैं। इसके अलावा अब कार्यालय में आगंतुकों के लिए हैंड सेनिटाइजर डिस्पेंसर लगाया गया है जहां हर कोई अपने हाथों को सेनिटाइज कर सकता है।
कार्यालय से प्रवेश से पूर्व हाथ करें सेनिटाइज | मेयर मदन चौहान ने कहा कि शहरवासियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए नगर निगम प्रयासरत है। हर वार्ड व कॉलोनी में वायरस संक्रमण से बचने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड का स्प्रे कराया जा चुका है। कार्यालय में आने वालों के लिए भी हैंड सेनिटाइजर डिस्पेंसर लगा दिया गया है। कार्यालय में प्रवेश से पूर्व आगंतुक अपने हाथ सेनिटाइज करें। जहां तक संभव हो अपने घर में ही रहें, बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SSdujC
via IFTTT