पॉजीटिव केस मिलने के बाद से मॉडर्न कॉलोनी सील है। जहां संक्रमण के बचाव में लोग घरों में ही कैद हैं। एरिया सील हुए सप्ताहभर बाद यहां के निवासी घर पर पुराना स्टॉक में पड़ा राशन खत्म होने की दिक्कत गिना रहे हैं। उनकी मानें तो नए राशन की खरीद के लिए सील एरिया में कोई दुकान भी नहीं खुल रही। यही नहीं, रेहड़ियां व दूधियों की एंट्री न होने से फल-सब्जी व दूध भी नहीं मिल पा रहा है।
मॉडर्न कॉलोनी सप्ताहभर पहले एक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद से सील है। यहां के निवासी सुरेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, शुभम शर्मा, राममूर्ति, गुरबचन सिंह, हर्ष कुमार, सौरभ अरोड़ा, दिवाकर थरेजा, अंका साहनी, राहुल शर्मा ने कहा कि जब लॉकडाउन में कामधंधे करने के लिए मंजूरी मिली, तभी कॉलोनी में एक केस मिलने पर एरिया सील हो गया। पहले ही घरों में राशन की कमी थी, वहीं अब एरिया सील होने के बाद राशन लगभग खत्म है। किसी तरह काम चल रहा है। कॉलोनी में दूधियों व रेहड़ियों की एंट्री भी नहीं है, जिससे फल-सब्जी समेत दूध भी नहीं मिल पा रहा है। लॉकडाउन में कामधंधों के लिए शाम चार बजे तक मंजूरी है, लेकिन उन्हें एरिया सील होने से घरों में ही कैद होकर रहना पड़ रहा है। सूखे राशन से लेकर फल-सब्जी समेत दूध की किल्लत के अलावा नकदी व बैंक बैलेंस भी लगातार गिर रहा है। प्रशासन से मांग है कि सील एरिया में कुछ राहत देते हुए मूलभूत सुविधाएं दी जाएं।
लोग फोन कर गिना रहे समस्याएंः वार्ड से पार्षद रेखा राणा ने कहा कि सील की गई मॉडर्न कॉलोनी से लोग फोन कर अपनी समस्याएं गिना रहे हैं। प्रशासन की ओर से कम से कम राशन व फल सब्जी व दूध का प्रबंध किया जाना चाहिए ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lm9lAc
via IFTTT