जून के 14 दिनों में ही कोरोना पॉजिटिव के 129 केस आ चुके हैं। यानी रोज 9.2 केस नए आ रहे हैं। जून में कोरोना की रफ्तार बढ़ने की 2 बड़ी वजह हैं। एक तो सैंपल जांच की गति बढ़ गई है। मार्च में जब से सैंपलिंग शुरू हुई उसके बाद 31 मई यानी करीब 75 दिन में 4,478 सैंपल ही लिए गए थे। यह रोजाना सैंपलों का औसत 59 के आसपास था। तब 100 सैंपलों में से सिर्फ 0.9 फीसदी पॉजिटिव केस निकल रहे थे। जबकि जून के 14 दिनों में ही 4,021 सैंपल लिए जा चुके हैं यानी रोजाना औसतन 287 सैंपलों की जांच हो रही है।
यही नहीं अब 100 सैंपलों में से पॉजिटिव केस मिलने की दर 3.2 फीसदी से ज्यादा हो गई है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक अब तक 10,252 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 9,612 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 457 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 152 हो गई है। अब तक 4,75,416 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UGZeLm
via IFTTT