कैंटाेनमेंट बोर्ड ने 2 सेनेटरी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

कैंटोनमेंट बोर्ड अम्बाला में तैनात 2 सेनेटरी इंस्पेक्टर को बोर्ड सीईओ ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों इंस्पेक्टर प्रोबेशन पीरियड पर थे। इनमें से एक महिला सेनेटरी इंस्पेक्टर शामिल है। बताते हैं कि सीईओ ने यह कार्रवाई दोनों इंस्पेक्टरों के गलत व्यवहार को लेकर की है।

सेनेटरी इंस्पेक्टरी प्रियंका व देवेंद्र को गत शुक्रवार सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए गए थे। दोनों इंस्पेक्टरों की भर्ती वर्ष 2017 में हुई थी। दोनों इंस्पेक्टरों का प्रोबेशन पीरियड 6 माह बढ़ाया गया था। बताते हैं कि प्रोबेशन पीरियड बढ़ाने पर आपत्ति भी इंस्पेक्टरों द्वारा जताई गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ef682x
via IFTTT