धारूहेड़ा खंड की 18 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित

हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के नियम 6 के अंतर्गत धारूहेड़ा खंड की ग्राम पंचायतों के सरपंच के पद आरक्षित करने के लिए एसडीएम रविंद्र यादव की अध्यक्षता में बुधवार को ड्रा निकाला गया। एसडीएम ने बताया कि धारूहेड़ा खंड की 14 ग्राम पंचायतें नामत: रसगण, राजपुरा आलमगिरपुर, नंदरामपुर बास, निखरी, ढ़ाकिया, कसौला, कापड़ीवास, सुनारिया असदपुर, बोलनी, गढ़ी अलावलपुर, आसियाकी टप्पा जड़थल, जीतपुरा इस्तमुरार (रोजका) संगवाड़ी व भूड़ला सामान्य वर्ग की महिला सरपंच के लिए तथा डूंगरवास, आकेड़ा, निगानियावास व मुकन्दपुरा बसई अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए और ग्राम पंचायतें नामत: अलावलपुर, ततारपुर इस्तमुरार, महेश्वरी, पिथनवास, बगथला, कसौली व बालियर कलां को अनुसूचित जाति के लिए सरपंच पद आरक्षित किए गए हैं। धारूहेड़ा खंड की शेष पंचायतें अनारक्षित रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sarpanch posts of 18 gram panchayats of Dharuhera section reserved for women


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cim4CZ
via IFTTT