मॉनसून आ चुका है, बारिश के पानी के रास्ते बंद हैं, क्योंकि सफाई का काम शहरों में 80% तक अधूरा

प्रदेश के नगर निगमों, नगर परिषद और नगर पालिकाओं समेत गांवों में माॅनसून के आगमन की तैयारियां अभी अधूरी हैं, जबकि मॉनूसन को हरियाणा में प्रवेश किए 14 दिन हो चुके हैं। पानीपत, हिसार, रोहतक, सिरसा, झज्जर, भिवानी, फतेहाबाद समेत कई शहर ऐसे हैं, जहां ड्रेन और नालों की सफाई का काम अधूरा पड़ा है।

हल्की बारिश भी निगर निकायों के अधिकारियों की पोल खोलने के लिए काफी। पिछले दिनों हुई बारिश में पानीपत, हिसार, करनाल समेत कई शहर जलमग्न हो गए थे। इसके जिम्मेदार दावा कर रहे हैं कि काम अंतिम चरण में हैं। कई अधिकारियों का कहना है कि काम लगभग पूरा हो चुका है। जबकि हकीकत इसके बिल्कुल उल्ट है। बरसाती पानी के रास्ते बंद पड़े हैं। गांवों व शहरों में सफाई का काम 80 फीसदी तक अधूरा पड़ा है। इसपर भास्कर ने ग्राउंड पर जांच की चौंकाने वाली स्थिति सामने आई।

शहरों-गांवों में निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं, सिरसा में 10 किमी. में से सिर्फ 500 मीटर ही हुआ काम
पानीपत. 15 करोड़ खर्च, 250 किलोमीटरमें से 60 फीसदी नाले अब भी जाम पड़े

  • लंबाई : शहर में नालों की लंबाई करीब 250 किमी है। 15 करोड़ खर्च होने के बाद भी बरसाती पानी की निकासी के इंतजाम नहीं हैं।
  • खर्च : नालों की सफाई 2 साल से पूरी नहीं हो पा रही है। 150 किमी नाले जाम पड़े हैं।
  • मॉनिटरिंग सिस्टम नहीं होने से हैं हालात खराब : नाला गैंग रोजाना कितना काम करता है और किस कॉलोनी में सफाई चलती है। इसकी मॉनिटरिंग का सिस्टम नहीं है। इसी कारण हालात खराब है।
  • 20 जून तक सफाई का था लक्ष्य : डीसी ने सभी नाले व सीवर की सफाई के लिए 20 जून तक समय दिया था। जीटी रोड नाला आज भी जाम है।
  • सफाई करने के दिए हैं सख्त निर्देश : कमिश्नर- कमिश्नर सुशील कुमार का कहना है कि उन्होंने नालों समेत अन्य सभी प्रकार से शहर साफ रखने के लिए विशेष रूप से सेनेटरी ब्रांच व जेबीएम अधिकारियों के साथ बैठक की है। प्रतिदिन कितने नाले व कितनी लंबाई में साफ किए, इसका रिकॉर्ड रोज बताना होगा।

हिसार: निगम का काम 50% अधूरा

  • हिसार में ड्रेनेज 15 किलाेमीटर है। पब्लिक हेल्थ विभान इन नालाें की पूरी सफाई करवा दी है। नगर निगम के अंडर आने वाले नालाें की सफाई का काम अभी अधूरा है। अभी तक 50 प्रतिशत काम पूरा हाे चुका है।
  • हमने 15 किमी. बरसाती नाले की सफाई करावा दी है। हिसार ड्रेन के नाम से हमारी मुख्य ड्रेन है। इसमें सभी नाले जाकर मिलते हैं -विक्रमजीत माथुर, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ

रोहतक. ग्रामीण इलाकों में अभी काम चल ही रहा है
नगर निगम अधिकारियों ने नगर निगम के 22 वार्ड में फैले शहरी इलाकों में नालों की सफाई का कार्य पूरा करने का दावा किया है। जबकि निगम की सीमा में आने वाले 8 गांव बोहर, बलियाणा, पहरावर, कन्हेली, सुनारिया खुर्द, सुनारिया कलां और कुताना में फिलहाल नालों की सफाई का कार्य चल रहा है।

सिरसा. 4 पॉइंट को छोड़ कहीं सफाई नहीं हो पाई
हिसार रोड से लेकर डबवाली रोड तक करीब 10 किमी. एरिया में नाला है। लेकिन चार पॉइंट को छोड़ कहीं पर भी सफाई नहीं हो पाई है। नाले भरे पड़े हैं। डीसी ने निरीक्षण के बाद सफाई के निर्देश दिए थे। इस पर केवल आधा किमी एरिया में नाले की सफाई की गईै।

झज्जर. 95% काम पूरा करने का दावा
शहर में सफाई का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। हालांकि इस बार टेंडरों में देरी रही। नगरपालिका सचिव अरुण नांदल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार टेंडर की प्रक्रिया कुछ देरी से हुई। इसके बावजूद शहर का 95 फीसदी सफाई का काम पूरा है।

चरखी दादरी. डीसी आवास के सामने सफाई नहीं
नगर परिषद के करीब 16 किमी. लंबे नालों की सफाई के लिए इस बार टेंडर करने की जरूरत नहीं पड़ी। शहर की सामाजिक संस्था बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ सदस्यों ने लॉकडाउन के दौरान उन सभी नालों की सफाई कर दी, जिनकी सफाई बरसों से नहीं हुई थी। दूसरी ओर जनस्वास्थ्य विभाग के नालों की सफाई तो दूर, शहर की सीवरेज लाइनें ही ब्लॉक हैं। सफाई के लिए जो टेंडर होना था वो 25 जून को कैंसिल कर दिया गया। अधिकारियों की कहना है सुपर सकर मशीन लगातार सीवरेज की ब्लॉकेज खोलने का कार्य कर रही है। हालात ऐसे हैं कि डीसी निवास के सामने भी सफाई नहीं हुई है।

फतेहाबाद. जीटी रोड पर सीवरेज ब्लाॅक, गंदा पानी सड़क पर आ रहा
शहर में सीवरेज सिस्टम काफी खराब हाे चुका है। आलम यह है कि माॅनसून आ चुका है। मेन जीटी रोड पर सीवरेज ब्लाक हैं। गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। वहीं शहर के माजरा रोड पर भी सीवरेज ब्लॉक होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। अधिक बरसात होने के बाद शहर में पानी निकासी का प्रबंध कैसे होगा, बड़ा सवाल है।

भिवानी. 17 में से 4 नाले हैं जाम

  • भिवानी शहर में 17 बरसाती नाले नगरपरिषद और 4 नाले पब्लिक हेल्थ के अधीन हैं। विभागों के अनुसार सभी की सफाई हो चुकी है। हकीकत ये है कि नगर परिषद क्षेत्र में ठेकेदारों ने कार्य में कोताही बरती और चार नालों की सफाई नहीं की है। नप चेयरमैन रणसिंह यादव ने कहा कि सफाई हो चुकी है। जिनकी ठेकेदार ने सफाई नहीं करवाई है, उनसे काम कराएंगे।
  • जिले में 35 ड्रेन हैं। 90% सफाई पूरी है। काम चल रहा है।
  • सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दलीप चेयरवाल ने बताया कि समैण-घनाना ड्रेन की सफाई का कार्य शेष है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार की पुरानी सब्जी मंडी व सैनियान मौहल्ला के नाले जाम होने से सड़क पर पानी जमा होगा। हल्की बरसात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fbQOnN
via IFTTT