ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव अमृतसर कलां में एक बुजुर्ग ने रात्रि को बीमारी से तंग आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह मृतक के परिजनों को इस बारे पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी जगत सिंह मोर व थाना प्रभारी राधेश्याम टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
परिवार के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वह फौज मेंपांच नौकरी कर चुका था और कुछ दिनों से शुगर से ग्रस्ति था। जिसके कारण वह कई बीमारियों से तंग था। पुलिस को दिए बयानों में मृतक के बेटे नाहर सिंह ने बताया कि उसके 80 वर्षीय पिता छोटा सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31WqeLk
via IFTTT