संयुक्त व्यापार मंडल में मुख्य बाजार एसोसिएशन प्रधान निशांत सोनी के बाद शहर के 9 और बाजार प्रधानों का विरोध शुरू हो गया है। ये भी मंडल की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। चर्चाएं चल रही है कि बाजारों के कई प्रधान संयुक्त व्यापार मंडल प्रधान सुनील अरोड़ा से भी नाराज चल रही हैं। उनकी जगह पूर्व प्रधान अनिल मदान है व चेयरमैन दर्शन लाल को मंडल की कमान सौंपने की मांग उठा रहे हैं ।
जाटल रोड एसोसिएशन प्रधान कृष्ण फुटेला के कार्यालय में रविवार शाम को हुई मीटिंग में इन सब बातों पर चर्चा हुई। हालांकि, जब बात मंडल प्रधान सुनील अरोड़ा व अन्य तक पहुंची तो 9 में से कई प्रधान बैकफुट पर आ गए। इस अवसर पर शॉल मार्केट एसोसिएशन प्रधान अशोक नारंग, सनौली रोड एसोसिएशन प्रधान सुनील चावला, बुक्स एंड स्टेशनरी एसोसिएशन प्रधान सुनील वर्मा, प्रधान सुनील चावला व प्रधान करमचंद नारंग मौजूद रहे।लेकिन कई प्रधान अभी भी अगले रविवार को मीटिंग कर फैसला लेने की बात कर रहे हैं।
नया प्रधान बनने की खुशी में रखी थी मीटिंग :
आठ मरला चौक एसोसिएशन का नया प्रधान सुरेश आहूजा को चुना गया है। उनके प्रधान बनने की खुशी में ही है यह मीटिंग रखी गई थी। हालांकि मीटिंग के बहाने कई प्रधानों ने मंडल प्रधान सुनील अरोड़ा व कई अन्य के खिलाफ नाराजगी जताई। अब उन्हें मना लिया गया है।
अगले सप्ताह लेंगे फैसला :पूर्व पार्षद सुनील वर्मा का कहना है कि मंडल के साथ बने रहना है या अन्य कोई विकल्प तलाशना है, इसको लेकर फैसला नहीं हो पाया। आने वाले रविवार को मीटिंग कर इस पर फैसला लिया जाएगा। कई साथी बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, इस कारण फैसला टाल दिया गया।
जो नाराज थे उनको मना लिया : आहूजा
आठ मरला चौक एसोसिएशन प्रधान सुरेश आहूजा का कहना है कि मंडल में कई प्रधान नाराज चल रहे थे। उनको मना लिया गया है। किसी भी प्रकार की अब कोई परेशानी नहीं है। मुझे आठ मरला चौक एसोसिएशन का प्रधान चुना गया था। इसी खुशी में यह पार्टी रखी गई थी।
परिवार में थोड़ा बहुत मनमुटाव हो जाता है
मंडल पूर्व प्रधान अनिल मदान का कहना है कि कई साथियों में कुछ मुद्दों को लेकर नाराजगी चल रही थी। अब उन्हें शांत कर दिया गया है। यह मंडल एक परिवार है और परिवार में कई प्रकार की वैचारिक मतभेद हो जाते हैं। उन्हें बातचीत करके सुलझा लिया गया है। अब किसी की कोई नाराजगी नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZHdo0N
via IFTTT