गांव नाढोड़ी के खेल मैदान में 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। जिसमें जिला कैथल के पाई की टीम ने नाढोड़ी को पराजित करके ट्रॉफी जीत ली है। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर सरपंच सुमित धारणिया व पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार धारणिया तथा आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के डायरेक्टर विनोद खिचड़ ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पाई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें नाढोड़ी के खिलाड़ियों को ट्रॉफी जीतने के लिए 153 रन बनाने थे। मगर नाढोड़ी ने 20 ओवर में कुल 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। क्रिकेट प्रतियोगिता के ऑल ओवर खेल प्रदर्शन में नाढोड़ी टीम के सुनील धारणिया को मैन ऑफ सीरीज का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने लगातार चार मैचों में चार फिफ्टी ओर 12 विकेट हासिल की थी , मेन आफ दी मैच कैथल के पाई की टीम के संजू को दिया गया। जिसने कांटे के मुकाबले में सर्वाधिक 55 रन बनाए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cUQAjY
via IFTTT