बाबा राणाधीर मंदिर में की दो हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच


बाबा राणाधीर मंदिर प्रांगण में सिख वेलफेयर सोसायटी लंदन के तत्वाधान में रविवार को एक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में दो हजार मरीजों की आंखों, चर्म रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, दांतों, बच्चों, नाक कान गला रोग व मनोवैज्ञानिक रोगों की जांच बेहतरीन विशेषज्ञों द्वारा की गई तथा दवाइयां नि:शुल्क देकर उपचार
किया गया।

कैंप में व्यवस्था बाबा राणाधीर सेवा समिति ने विशेष रूप से की हुई थी। मंदिर में पहुंचे विभिन्न बीमारियों के रोगियों के लिए अलग-अलग स्टाल लगाए हुए थे। ताकि कैंप की व्यवस्था प्रभावित ना हो और लोगों को इधर-उधर न भटकना पड़े। चिकित्सकों के अलग-अलग मरीजों के चेकअप एवं उपचार हेतू केबिन बनाए हुए थे। कैंप के कोऑर्डिनेटर हरविंदर सिंह बागड़ी ने बताया कि सिख वेलफेयर सोसाइटी लंदन के सौजन्य से भूना में वर्ष 2008 से लोगों की सेवा में दस नि:शुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सोसायटी के लोग विदेशों में बसते हैं तथा ऐसे शिविरों का आयोजन संस्था द्वारा मानवता की भलाई के उद्देश्य से किया जाता है। इस अवसर पर बाबा राणाधीर सेवा समिति के सचिव अनिल सोनी, प्रोफेसर वीरेंद्र शर्मा, नंदलाल कंबोज, देशराज खुराना, अमित लीखा, मास्टर मंगलसेन, कृष्ण सेठी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qif25e
via IFTTT