बवानी खेड़ा| पुलिस ने रतेरा स्थित सौर ऊर्जा प्लांट से सोलर प्लेट चुराने के चार और आरोपी पकड़े हैं। बवानीखेड़ा थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव ने बताया कि रतेरा स्थित निर्माणाधीन प्लांट से चोर लाखों की सोलर प्लेट चुरा ले गए थे। पुलिस ने प्लांट के सुरक्षा गार्ड अभिमन्यु पांडे की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले के आरोपी गांव रतेरा निवासी राहुल, मोहित, प्रदीप कुमार व रवि को गिरफ्तार किया है। गोदारा की ढाणी जिला बाड़मेर राजस्थान निवासी भेरा सिंह व रतेरा निवासी देवेन्द्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से 10 सोलर प्लेट बरामद हो चुकी हैं। चारों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U88hnN
via IFTTT