बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में पलटी कार, चालक की मौत


नांगल के पास बीती रात अचानक सामने बेसहारा पशु आने से एक रिट्ज गाड़ी सड़क के साथ बने गड्ढों में पलट गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। रविवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

गांव नांगल निवासी 42 वर्षीय कृष्ण कुमार रात लगभग नौ बजे रोहतक से अपनी रिट्ज गाड़ी में गांव नांगल जा रहा था। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा तो अचानक गाड़ी के सामने एक बेसहारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में गाड़ी सड़क के साथ बने गड्ढों में पलट गई। राहगीरों ने घायल कृष्ण को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कृष्ण ड्राइवर का काम करता था और अपनी रिट्ज गाड़ी में रोहतक से घर आ रहा था। जांच अधिकारी छोटूराम ने बताया कि मृतक के चाचा आजाद के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है। गाड़ी के सामने बेसहारा पशु आने से चालक संतुलन नहीं रख पाया और गाड़ी पलट गई। दुर्घटना में लगी चोट के कारण कृष्ण की मौत हो गई।

 **

सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aVEl4U
via IFTTT