अरब सागर से उठ रहीं हवाओं के कारण पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता बढ़ने से मौसम में बढ़ी ठंडक, जनवरी सा छाया कोहरा


पिछले दिनों तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में आए बदलाव से लोगों को फिर से सर्दी महसूस होने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जनवरी महीने की तरह रविवार सुबह हल्का काेहरा व आसमान में बादल छाए रहे।

दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन इसके बावजूद तेज हवाओं के दौर जारी है। इस वजह से दिन का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी तीन दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही सोमवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

रात के तापमान में गिरावट के आसार

कृषि मौसम विज्ञान विभाग हकृवि हिसार में विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खिचड़ के अनुसार 15 मार्च से मौसम खुश्क, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर, उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।

इस माह आ चुके हैं तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार अरेबियन सी से हवाएं उठ रही हैं। जिसकी वजह से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की इंटेंसिटी ज्यादा है। यही वजह है कि इस माह में अब तक तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ चुके हैं।

भिवानी. रविवार सुबह लगभग आठ बजे छाए कोहरे में दिखाई देती भिवानी-रेवाड़ी रेल लाइन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news due to the rising winds from the arabian sea the intensity of the western disturbance increased the weather increased cold fog like january


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Xehot
via IFTTT