कैश नहीं होगी बिजली बिल की पेमेंट डीडी, चेक या पेटीएम से ही भरा जाएगा


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) सब डिवीजन में बिजली का बिल कैश नहीं लेगा। सुबह साढ़े 9 से 11 बजे तक बिजली का बिल डीडी, चेक या पेटीएम के साथ-साथ आॅनलाइन मोड के जरिए चुकाई जा
सकती है।

मुख्यालय से चीफ फाइनेंस आॅफिसर ने बुधवार को सभी एसडीओ और एक्सईएन को अादेश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों में फिलहाल कोई जिक्र नहीं है कि लॉकडाउन के चलते यदि कोई उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करा पा रहा है तो बिल पर सरचार्ज माफ होगा या नहीं। अम्बाला डिवीजन की बात करें तो जिले की 9 सब डिवीजन में ढ़ाई लाख के करीब बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 70 प्रतिशत बिजली उपभोक्ता पेमेंट आॅनलाइन जमा करा देते हैं और 30 प्रतिशत कैश जमा कराने के लिए पहुंचते हैं।

रोटेशन में कर्मी काम करेंगे, आॅन कॉल रहेंगे 15 कर्मचारी

बिजली निगम के दूर से ड्यूटी करने के लिए आने वाले कर्मचारियों के लिए लॉकडाउन में आना मुश्किल है। हमारा दूसरा ध्यान बेहतर बिजली सप्लाई की तरफ का है, इसलिए कर्मचारियों को भी रोटेशन में भी बुलाया जा रहा है। इसके अलावा गर्मी के चलते लोड बढ़ने पर नागरिक अस्पताल जैसे मुख्य फीडर में बिजली सप्लाई बाधित या फॉल्ट पड़ता है तो हमने 15 कर्मचारियों की एक टीम बनाई है यह टीम सभी सब डिवीजन के कर्मचारियों से मिलकर बनाई है। इन कर्मचारियों को किसी भी वक्त फोन करके बुलाया जा सकेगा। मुख्यालय से आए आदेशों के मुताबिक कैश नहीं लिया जाएगा बल्कि डीडी, चेक और ऑनलाइन मोड के जरिए पेमेंट स्वीकार की जाएगी। बिजली बिल पर सरचार्ज से संबंधित हमारे पास अभी कोई आदेश नहीं आए हैं।
जैसा सब डिवीजन नंबर एक, एसडीओ नीलांशु दूबे ने बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Mn0Jj
via IFTTT